Breaking News

लॉकडाउन में 6 साल की बच्ची को 5 रुपये का लालच देकर रेप करने वाला, और बच्ची की दोनों आंखें फोड़ने वाला आरोपी गिरफ्तार

खबर के अनुसार सागर रेंज के आईजी ने कहा कि बुधवार शाम 7 बजे के करीब हुई इस दरिंदगी की सुचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुच गई थी। आसपास पता करने पर गांव के किसी भी व्यक्ति के बाहर नहीं होने की जानकारी लगी थी। इसके बाद पुलिस ने गांव में ही संदिग्धों की तलाश शुरू की और कुछ लोगों को हिरासत में लिया था।

पूछताछ करने के बाद 21 वर्षीय आरोपी सामने आया, जिसने पूछताछ में अपना जुर्म कबूल किया। आरोपी ने कहा कि उसने 5 रुपये का लालच देकर मासूम को सूनसान घर में ले गया और वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
जबलपुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती मासूम को होश आने की खबर है। राज्य के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने भी अपनी चर्चा के दौरान आरोपियों के पकड़े जाने की बात कही थी। साथ ही आरोपियों के विरुद्ध सख्ती बरतने को कहा गया। इसके पहले पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ सहित अन्य नेताओं ने प्रतिक्रियाएं व्यक्त की थी। अब आरोपी को जल्द फांसी देने की मांग उठने लगी हैं। इधर जिले भर में इस दरिंदगी को लेकर आक्रोश हैं।ज

No comments