पति के आने से पहले घर में मौजूद थे पांच मर्द और पत्नी, सबने मिलकर दी रूह कंपाने वाली मौत
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के कोटा थाना क्षेत्र के बेलगहना चौकी क्षेत्र में पत्नी ने अपने साथियों के साथ मिलकर शराबी पति को मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने सभी हत्यारोपितों को गिरफ्तार कर लिया। लूफा गांव का रहने वाला राजू बैगा शराब का आदी था। उसकी पत्नी झूलबाई सोमवार को पुलिस चौकी पहुंची और पति की हत्या की जानकारी दी।

हत्यारोपित पत्नी ने ही पुलिस को दी थी सूचना
उसने पुलिस को बताया कि रविवार की रात 10 बजे के करीब दो से तीन अनजान लोग उसके घर में घुस गए और पति राजू बैग की हत्या कर दी। इस दौरान उन लोगों ने उसपर भी हमला करने की कोशिश की लेकिन वह किसी तरह अपनी जान बचाकर भाग गई। पुलिस शिकायत के बाद घटनास्थल पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू की। पुलिस ने आसपास के लोगों से भी पूछताछ की। वहीं पत्नी झूलबाई बार-बार अपना बयान बदल रही थी।

पुलिस ने सभी हत्यारोपितों को किया गिरफ्तार
इसके चलते पुलिस को उसपर शक हो गया फिर जब पुलिस ने उससे कड़ाई से पूछताछ की तो उसने जुर्म को कबूल कर लिया। आरोपित पत्नी ने अपने चार साथियों के साथ मिलकर इस घटना को अंजाम दिया था। पुलिस ने इस पूरे मामले में पत्नी झूलबाई, चंदन सिंह बैग, बहेरामुड़ा निवासी झंगलू, घोंघाडीह निवासी कैलाश आर्मो, अन्नु को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनके कब्जे से बाइक, मोबाइल व गमचा बरामद कर लिया है। राजू आदतन बदमाश था।
No comments