Breaking News

लॉकडाउन में नौकरी चली गई तो पति ने किया सुसाइड, पहले से कर्जे में था परिवार

अमृतसर(सुमित): कोरोना के कारण हुई आर्थिक मंदी के कारण एक युवक द्वारा आत्महत्या कर लेने का मामला सामने आया है। यह घटना अमृतसर के कतरा भरा संत सिंह में घटी, जहां सुनील सेठ के एक मध्यम वर्गीय युवक ने आत्महत्या कर ली।
PunjabKesari, Troubled by financial crisis, the young man committed Suicide
जानकारी के अनुसार मृतक के मालिक ने उसे नौकरी से निकाल दिया था और तनख्वाह भी नहीं दी थी। इसी के चलते वह काफी परेशान रहता था। मृतक ने कुछ पैसे उधार भी लिए हुए थे, जिसे लेकर ब्याज देने वाले लोग उसे परेशान करते थे। मृतक शादीशुदा था और उसका एक 8 साल का बेटा भी है। उसकी मां और पत्नी का रो-रो कर बुरा हाल है। यह भी पता चला है कि जो लोग मृतक को परेशान करते थे, उनके राजनीतिक रसूक भी है। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की जांच शुरू कर दी है।

No comments