Breaking News

एक्सट्रा मैरिटल अफेयर के लिए बीवी, बहन मां-बाप तक को मार डाला, पहुंच गया जेल

नई दिल्ली टीम डिजिटल। ‘इश्क मुझको नहीं वहशत ही सही...’ एक शादीशुदा व्यक्ति ने इश्क (love affair) के लिए वहशत की सारी हदें पार करते हुए अपनी बीवी (wife) के अलावा अपनी सगी बहन, मां-बाप को भी मार डाला। मगर जब पुलिस (police) ने मर्डर केस (murder case) की कड़ियां सुलझाते हुए उसके गिरेबान पर हाथ डाला तो भी उसे सिर्फ अपनी प्रेमिका की फिक्र रही। पुलिस से भी वो लगातार ये ही इल्तिजा कर रहा है कि इस सारे फसाद में उसकी प्रेमिका को ना घसीटा जाए।
प्रेमिका के लिए पत्नी समेत पूरे परिवार को मार डाला
प्रयागराज में केशरवानी परिवार के चार लोगों की दरिंदगी के साथ हत्या का मामला सुलझाते हुए पुलिस ने परिवार के ही इकलौते बेटे आतिश केशरवानी को गिफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि आतिश ने प्रेम विवाह किया था, मगर बाद में उसका किसी अन्य महिला से संबंध हो गया तो उसने अपने ही परिवार के सभी सदस्यों का बेरहमी से कत्ल कर दिया।
बहन ने पोस्ट कर दी थी प्रेमिका के साथ फोटो
आतिश ने बताया कि उसकी शादी के बाद भी कोई बच्चा नहीं था। पत्नी से दूरियां बढ़ गई थी। फिर उसका किसी अन्य महिला से प्रेम संबंध शुरु हो गया। बात काफी आगे बढ़ गई। घर में भी इस अफेयर की खबर मिल गई। हालांकि उसका सारा परिवार उसके विवाहेत्तर संबंध के खिलाफ और उसकी ब्याहता पत्नी के समर्थन में था। उसकी बहन के पास कहीं से उसकी प्रेमिका के साथ अंतरंग तस्वीर आ गई जिसे उसने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया।
पारिवार में रहने लगा था तनाव
इन सब बातों से वो मानसिक तनाव में रहने लगा था। परिवार में सभी लोग उसकी पत्नी की तरफदारी करते थे। उसकी प्रेमिका भी उससे नाराज रहने लगी थी। आखिरकार उसने अपने साथी के साथ मिलकर ये साजिश रची थी। मगर जब सारी साजिश का पर्दाफाश हो गया तो भी वो पुलिस से अपनी प्रेमिका को सारे मामले से दूर रखने की गुहार लगाता रहा।

No comments