चार दिन से शादी के लिए प्रेमी के दरवाजे पर धरने पर बैठी प्रेमिका के आगे परिजनों को आखिरकार झुकना ही पड़ा। गुरुवार को मंदिर में गांव के लोग व शहर कोतवाल ने मिलकर दोनों की शादी करा दी। करवाचौथ के दिन ही पूरे विधि-विधान से दोनों ने एक दूसरे को वरमाला डालकर पति-पत्नी के रूप में स्वीकार कर लिया।
गाजीपुर में शहर कोतवाली थाना क्षेत्र के रूहीपुर गांव निवासी संदीप कुशवाहा का सुमन कुशवाहा से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। लेकिन बाद में संदीप सुमन से अलग हो गया, जिस पर संदीप कुशवाहा को जेल की भी हवा खानी पड़ी। जेल जाने से पहले लड़का-लड़की के बीच बातचीत हुई। बयान बदल लेने पर शादी की बात तय हुई। लेकिन जेल से छूटने के बाद संदीप ने सुमन से शादी करने से इंकार कर दिया। इसके बाद सुमन संदीप के दरवाजे पर धरने पर बैठ गई।