Breaking News

शादीशुदा प्रेमिका ने बचाई प्रेमी की जान, वह निकलकर भागा इधर पति ने पत्नी को मार डाला

उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में एक पति ने प्रेम प्रसंग के शक में अपनी पत्नी को फावड़े से काट कर उसकी निर्मम हत्या कर दी। पुलिस ने हत्या आरोपित पति को आला क़त्ल के साथ गिरफ्तार कर लिया है। मामला बदायूं जिले के उसहैत थाना क्षेत्र के रिजौला गांव का है, यहां के रहने वाले दुर्वेश ने अपनी पत्नी विनीता की प्रेम प्रसंग के शक में फावड़े से काट कर निर्मम हत्या कर दी। पति द्वारा पत्नी की निर्मम हत्या से इलाके में हड़कंप मच गया। हत्या आरोपी पति का आरोप है कि उसके गांव के रहने वाकई एक युवक का उसकी पत्नी से प्रेमप्रसंग चल रहा था।
uttar pradesh budaun husband did murder of his wife

हत्या आरोपी पति ने यह भी आरोप लगाया कि जब वह शुक्रवार को घर पहुंचा तो उसकी पत्नी प्रेमी युवक के साथ कमरे में थी। इस पर दुर्वेश में विरोध किया तो उसकी पत्नी ने उसे पकड़ लिया और घर में मौजूद युवक मौका पाकर फरार हो गया। इसके बाद दुर्वेश ने फावड़े से पत्नी पर हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे।
एसपी सिटी जितेंद्र श्रीवास्तव का कहना है कि उसहैत थाना क्षेत्र के रिजौला गांव में गांव दुर्वेश नाम के पति ने अपनी पति की फावड़े से काट कर हत्या कर दी। हत्या आरोपी पति को आला कत्ल के साथ गिरफ्तार कर कार्यवाही की जा रही और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के भेज दिया है। इसके अलावा उझानी कोतवाली क्षेत्र में पुलिस का अमानवीय चेहरा सामने आया है, जहां एक युवक अपनी साइकिल से सिलेंडर में गैस भरवाने जा रहा था। तभी उझानी पुलिस ने उसे दौड़ा- दौड़ाकर पीट दिया।
पुलिस की पिटाई के कारण युवक के हाथ-पैर फ्रैक्चर हो गए। बेहोशी की हालत में परिजनों ने जिलाधिकारी से फोन पर मदद की गुहार लगाई है। वहीं, डीएम ने मामले का संज्ञान लेते हुए युवक को अस्पताल में भर्ती कराया है. घटना उझानी कोतवाली क्षेत्र के कछला रोड स्थित नाजियाई मोहल्ले की है।
चाची की छोटी बहन से हुआ प्यार तो प्रेमी ने कर दी आशुतोष की हत्या, पुलिस ने पकड़ा

No comments