Breaking News

दिलदारनगर में दिखा यूपी पुलिस का बड़ा दिल, डोर टू डोर कर रहे है मदद

देश में जारी लॉकडाउन के बीच आपने यूपी पुलिस के ऐसे कई चेहरें देखें होंगे, जिसे देखकर आपने सोचा भी नहीं होगा की क्या पुलिस ऐसी भी होती है। क्योंकि आमतौर पर पुलिस को लेकर आम जन की सोच होती है की पुलिस सहीं नहीं होता, वो कालाबाजारी, चोरी और अपराध जैसे घटनाओं को बढ़ावा देती है, क्योंकि अगर पुलिस सतर्क रहें तो ऐसी कोई भी गतिविधि नहीं हो सकती जिससे इस तरह की घटनाएं सामने आ सकें। लेकिन इन दिनों लोगों की सोच थोड़ी बदल चुंकी है और वो ये सोचने को विवश हो गये है कि क्या पुलिस ऐसी भी होती है।
एक ऐसा ही दृश्य यूपी के गाजीपुर में देखने को मिला, जहां यूपी पुलिस डोर टू डोर जाकर गरीब और मजबूर लोगों की मदद कर रही है और उन्हें वे सभी सामान उपलब्ध करा रहें है जो किसी व्यक्ति के लिए अमूमन जरूरी होता है। गौरतलब है कि इन दिनों कोरोना वायरस संक्रमण महामारी से बचने के लिये लोगों को घरों में कैद रहने को कहा गया है, जिससे वे सुरक्षित रहें।
घरों में कैद जरूरत मन्दो को खानेपीने भोजन बनाने के लिये दिलदारनगर पुलिस द्वारा लगातार उसिया गांव मलिन बस्ती से लेकर सड़क किनारे झोपड़ी डाल कर गुजारा करने वालों को खाद्य सामग्री के अलावा बच्चों को बिस्कुट टोस आदि चीजें ड़ोर टू डोर पहुंचकर वितरण कर रहे हैं। दिलदारनगर थानाध्यक्ष दिलीप सिंह ने शनिवार की दोपहर उसिया गांव के ककरही डेरा बस्ती पहुंचकर चावल, आटा, दाल, नामक, तेल, बिस्कुट, टोश के पैकेट वितरण की साथ ही लंच पैकेट भी दिया गया। थानाध्यक्ष दिलीप सिंह ने लोगों को भरोसा दिलाते हुए कहा कि आगे भी जरूरत मन्दो को खाद्य सामग्री वितरण करने के लिये प्रत्यनशील रहेंगे होने का भरोसा दिया गया।

No comments