युवक सड़क पर हाथ जोड़कर जिंदगी की भीख मांगता रहा, लोग बनाते रहे वीडियो
एक बार फिर लोगों का अमानवीय चेहरा सामने आया, जब पेट मे गोली लगा युवक सड़क पर हाथ जोड़कर लोगों से अपनी ज़िंदगी बचाने की गुहार लगाता रहा, लेकिन लोगों की जैसे आत्मा मर गई हो. भीड़ तमाशाबीन बनकर उसे देखती रही और वीडियो बनाती रही. किसी ने उसे अस्पताल ले जाने की कोशिश तक नहीं की और कुछ देर बाद युवक की मौत हो गई.
उसके पेट में लगी थी गोली
सभी आरोपी वहां से गो गए थे फरार
सवाल ये है कि हम किस समाज मे जी रहे हैं. एक शख्स मौत के मुहाने पर खड़ा होकर मदद की गुहार लगता है और लोग मनोरंजन के लिए उसके मरते हुए की वीडियो बनाते रहे हैं. अगर उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया होता तो उसकी जान बच सकती थी. वहीं मृतक के परिजनों ने गांव के ही दो युवकों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है, पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी है. आरोपी अभी फरार हैं.
No comments