Breaking News

सेनेटाइज कर रहे युवक को पहले सेनेटाइजर पिलाया, फिर पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट, गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज

बेहोशी की हालत में उसे मुरादाबाद के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां तीन दिन तक इलाज के बाद युवक की मौत हो गई है।

डेस्क। उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले से हैरान करने वाली खबर सामने आई है। कोरोना संक्रमण से बचाने के लिए प्रेमपुर गांव में सैनिटाइज करने गए युवक को पांच लोगों ने कथित तौर पर सेनेटाइजर पिलाकर मौत के घाट उतर दिया। बताया कि पहले उसके साथ मारपीट कर घायल दिया और उसके मुंह पर कीटनाशक डाल दिया। जिससे वह बेहोश हो गया। बेहोशी की हालत में उसे मुरादाबाद के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां तीन दिन तक इलाज के बाद युवक की मौत हो गई है।
पुलिस ने इस मामले में गांव निवासी के युवक समेत उसके चार अन्य साथियों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की है। घटना के बाद थाना क्षेत्र के मुतियापुरा गांव निवासी हरीशंकर ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि बीते 14 अप्रैल को उसका भाई कुंवर पाल (19 वर्ष) गांव निवासी हुलासी के साथ पेमपुर गांव में हाइकेन कीटनाशक का छिड़काव कर रहा था। इसी दौरान गांव निवासी इन्द्रपाल के अचानक सामने आ जाने के कारण उसके उपर कीटनाशक की कुछ छीटें पड़ने से आक्रोशित इन्द्रपाल ने अपने चार अन्य साथियों की मदद से उसकी पिटाई कर दी तथा कुंवरपाल के मुंह पर जबरन कीटनाशक का छिंडकाव कर दिया।
बेहाश हालत में ही परिजन तथा ग्रामीणों ने उसे बिलासपुर स्थित एक चिकित्सक को दिखाया था तथा हालत गंभीर होने पर मुरादाबाद स्थित एक मेडिकल कालेज में भर्ती कराया था। जहां उपचार के दौरान शुक्रवार दो बजे उसकी मौत हो गई। मौत की सूचना पर उसके घर में कोहराम मच गया। शुक्रवार देर शाम मृतक के परिजन शव लेकर थाने पहुंचे व आरोपियों के खिलाफ तहरीर थाना पुलिस को दी।
थानाध्यक्ष योगेंद्र सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर एक नामजद सहित पांच लोगों के खिलाफ आईपीसी धारा 147, 323 और 304 के तहत रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। कुंवरपाल के रिश्तेदारों का कहना है कि उसकी शादी की बातचीत चल रही थी। इसको लेकर उसने घर में निर्माण कार्य भी कराया था। पड़ोस के ही एक गांव में उसकी शादी की बातचीत चल रही थी।
बता दें कि रामपुर में आठ और लोगों में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है। इसमें स्वास्थ्य विभाग का एक सफाई कर्मचारी भी शामिल है। वहीं फ्लिपकार्ड का डिलीवरी ब्याय भी पॉजिटिव पाया गया है। नए केस मिलने के बाद प्रशासन ने तया किया है कि अजीतपुर, मंसूरपुर और आगापुर को मिलाकर हॉटस्पॉट बनाया जाएगा।

No comments