पति के मौत के बाद अपनों ने ही लूटी महिला की आबरू, ये है पूरा मामला
राजधानी दिल्ली से सटे नोयडा में एक और बर्बरता सामने आई है। जहां देवर और बहनोई ने अपनी बिधवा भाभी के साथ रेप की घटना को अंजाम दिया। आपको बतादें कि नोयडा के दनकौर कोतवाली क्षेत्र की ये घटना है। जहां बिधवा बहू के साथ हैवानियत की गई है। दरअसल बताया जा रहा है कि बिधवा बहू के पति की 2019 में मौत हो गई जिसके बाद वह अपने मायके चली गई।
वही बहू के मायके जाने के बाद ससुर देवर और बहनोई उसे बुलाने के लिए उसके मायके गए जिसके बाद बहू को लेकर अपने घर चले आए वही कुछ दिन बीतने के बाद देवर भाभी को परेशान करने लगा और उसके साथ रेप करने की कोशिश की वही जब महिला ने इसकी जानकारी बाताने की बात कही तो देवर और बहनोई ने उसके बच्ची को जान से मारने की धमकी देने लगे। जिसके बाद महिला हार गई और 1 साल से देवर और बहनोई ने महिला के साथ रेप करते रहे।
वही जब महिला का भाई अपनी बहन से मिलने आया तो बहन ने पूरी आपबीती सुनाई जिसके बाद दोनों ने पुलिस में तहरीर दी और कमिश्नर आफिस में सिकायत की। वही पुलिस ने अस्वासन देते हुए कहा जल्द ही कार्रवाई की जाएगी।


No comments