हमारे बच्चों ने दी कोरोना को मात: हरियाणा में 6 और 8 साल के भाई-बहन 15 दिन में ठीक हुए
हरियाणा में एक 6 साल लड़के और उसकी 8 वर्षीय बहन ने कोरोना वायरस को मात दे दी। संक्रमित पाए जाने पर करीब 15 दिन पहले उन्हें सिरसा के सिविल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। अब दोनों ठीक हैं और डॉक्टरों ने उन्हें हॉस्पिटल से डिस्चार्ज कर दिया है। वहीं, उनकी मां रोहतक पीजीआई में इलाज चल रहा है। पता चला है कि, दोनों बच्चों में कोरोना का संक्रमण मां से ही फैला था। उनकी मां का सिरसा में पीजी चलाती थी। न जाने कैसे संक्रमित हो गई। तबियत खराब हुई तो टेस्ट कराया। जिसमें रिपोर्ट पॉजिटिव आई। उसके बाद उसके संपर्क में आने वालों को क्वारंटाइन किया गया था।

6 and 8 years old siblings defeated Coronavirus in 15 days in Haryana
डॉक्टर्स ने बताया कि, 6 साल और 8 साल के भाई-बहन ने 15 दिन में ही कोरोना से जंग जीत ली। वे दोनों दिन में कई बार मां से वीडियो कॉल पर बात करते थे। टाइम पास के लिए कभी-कभी कैंडी क्रश भी खेला करते थे। उन्होंने कहा कि, हमारे पापा भी पीजी चलाते हैं, जो कि चंडीगढ़ में रहते हैं।
इन दोनों बच्चों को 31 मार्च को जांच में पाजिटिव पाया गया था। उनके बाप-दादा समेत घर के सभी सदस्यों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए थे। हालांकि, मां और 2 बच्चों के अलावा अन्य सभी की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई। सिर्फ 3 का ही इलाज चलता रहा। अब सिर्फ मां बीमार है, जो कि रोहतक में भर्ती है।

6 and 8 years old siblings defeated Coronavirus in 15 days in Haryana
बच्चों के ठीक होने का जैसे ही पापा को पता चला तो वे इन्हें लेने चंडीगढ़ से आ गए। इनके ठीक होने के दो दिन बाद इनसे मिले। बच्चों की प्रशंसा करते हुए डॉक्टरों ने कहा कि, दोनों भाई-बहन अपने में मग्न रहते थे। दोनों हमारी बातें मानते थे, तभी जल्दी ठीक हुए।
No comments