थाने में ससुर के खुलासे से चौंक गए पुलिसवाले, कहा- इसलिए किया अपनी बहू के साथ ये काम..!
दिल्ली के पहाड़गंज इलाके में सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहां बहू के साथ हुए मामूली विवाद में झगड़ा इतना बढ़ गया कि 65 वर्षीय ससुर ने बहू की हत्या कर दी। बताया जा रहा कि सोमवार रात को बहू और ससुर के बीच बिजली के बिल और बल्ल निकालने को लेकर विवाद हुआ, इसी दौरान ससुर को अचानक ही इसकदर गुस्सा आ गया कि उसने रसोई में रखे चाकू से बहू के गले में वार कर दिया।
बल्ब निकालने को लेकर हुआ था उनके बीच झगड़ा
पुलिस ने बताया कि मृतक महिला की पहचान 33 वर्षीय नीरज देवी के तौर पर हुई है। वहीं आरोपी शख्स का नाम 65 वर्षीय भगत राम है। पुलिस के मुताबिक, मृतका नीरज देवी का अपने पति से विवाद चल रहा जिसकी वजह से वो पिछले करीब 7 साल से गुरुग्राम में रह रहे थे। महिला का अपने पति के साथ तलाक का मामला तीस हजारी कोर्ट में विचाराधीन है। कोर्ट के आदेश पर वह पत्नी को गुजारा भत्ता दे रहे थे। दूसरी ओर नीरज देवी अपने 10 वर्षीय बेटे के साथ सास-ससुर के पास पहाड़गंज इलाके के चूना मंडी की गली संख्या पांच में रहती थीं। बेटे के साथ बहू के झगड़े और उसके अलग रहने से सास-ससुर बेहद नाराज रहते थे।
हत्या के बाद ससुर ने थाने में किया चौंकाने वाला खुलासा
No comments