ग्रिल तोड़कर शिव मंदिर में घुसे चोर, 45 मिनट में मुकुट और सिंहासन चोरी करके हुए फरार

शिव मंदिर में चोरी
पंजाब के गवर्नर और चंडीगढ़ के प्रशासक वीपी सिंह बदनौर के साथ समीक्षा बैठक में डीजीपी संजय बेनीवाल ने कहा था कि शहर में क्राइम का ग्राफ काफी घट गया है लेकिन पुलिस वारदात पर लगाम लगाने में विफल साबित हो रही है। लॉकडाउन के बाद छूट मिलते ही शहर में एक बार फिर क्राइम रेट बढ़ना शुरू हो गया है। गुरुवार तड़के चोरों ने सेक्टर 8 स्थित सनातन धर्म सभा शिव मंदिर से चांदी के मुकुट, सिंहासन, छत्र, बांसुरी समेत सोने की नथ और दानपात्र से करीब सात हजार की नकदी चोरी कर ली।
जानकारी के अनुसार पुजारी ने जब गुरुवार सुबह करीब पांच बजे मंदिर के परिसर का दरवाजा खोला तो अंदर लक्ष्मीनारायण का मुकुट गायब था। इसके अलावा कई अन्य गहने भी गायब थे। वारदात की सूचना मंदिर कमेटियों को दी गई। इसके बाद मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाला गया। मंदिर के जनरल सेक्रेटरी अश्वनी गुप्ता ने बताया कि दो नकाबपोश युवक कैमरे में कैद हैं।
फुटेज में दिखाई दे रहा है कि तड़के सुबह तीन बजकर दो मिनट पर दो युवक मंदिर के पिछली साइड से घुसकर छत पर चढ़कर गए। इसके बाद चोरों ने ग्रिल तोड़कर परिसर में प्रवेश किया। आरोपियों ने दानपात्र तोड़कर कुछ नगदी और चांदी के तीन मुकुट, चार सिंहासन, दो थाली, चांदी के लड्डू, दो छत्र और बांसुरी समेत दो सोने की नथ चोरी कर 3:46 बजे फरार हो गए।

बेखौफ चोरों ने मंदिर परिसर में बिताए 45 मिनट
सीसीटीवी फुटेज में सामने आया कि बेखौफ चोर मंदिर परिसर में 45 मिनट तक घूमते रहे। चोरों ने तीन कैमरों का फेस भी घुमा दिया ताकि उनकी तस्वीर न कैद हो जाएं। सेक्टर-3 थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ चोरी की धाराओं में मामला दर्ज किया है। पुलिस अब फुटेज को कब्जे में लेकर आरोपियों की पहचान में जुट गई है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
पुलिस गश्त के बावजूद क्राइम पर नियंत्रण नहीं
बता दें कि शहर में कुल 60 से ज्यादा पीसीआर, चीता स्क्वॉड समेत अलग अलग विंग की पुलिस गश्त करती रहती है। पुलिस अधिकारियों का दावा है कि लॉकडाउन के दौरान पुलिस पहले से ज्यादा मुस्तैद है। ऐसे में सवाल उठना लाजिमी है कि आए दिन फायरिंग और चोरी की वारदात पर पुलिस लगाम क्यों नहीं लगा पा रही है।
कब-कब मंदिरों में हुई चोरी

- जुलाई 2019 में सेक्टर-43 के प्राचीन शिव सती मंदिर से दानपात्र से कैश चोरी।
- मार्च 2018 को सेक्टर-16 के सनातन धर्म मंदिर से 45 हजार कैश और आभूषण चोरी।
- मार्च 2018 सेक्टर-24 के प्राचीन शिव मंदिर से लाखों रुपयों के सोने व चांदी के मुकुट, छत्र चोरी।
- अप्रैल 2018 में सेक्टर-27 स्थित जैन और सनातन मंदिर में लाखों की चोरी
- जनवरी 2018 मनीमाजरा स्थित खेड़ा मंदिर में चोरी।
- अप्रैल 2018 सेक्टर-19 के मंदिर से 9 छत्र व 10 मुकुट चोरी।
- जुलाई 2017 में सेक्टर-29 के साईं मंदिर में चोरी।
- मार्च 2014 में सेक्टर-23 स्थित शिव मंदिर में चोरी।
बीते महीने में सेक्टर-43ए के मंदिर में हुई थी चोरी
बीते मार्च 2020 को सेक्टर-43ए स्थित श्री माता शाकंबरी देवी मंदिर में छत के रास्ते घुसे दो चोरों ने चांदी के 9 मुकुट, 4 छत्र, एक कुंडल, एक त्रिशूल, एक माता की चरणपादुका समेत सोने का मांग टीका चोरी कर फरार हो गए थे। यह केस अब तक अनसुलझा है, जबकि वारदात के बाद सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस को दिया गया था।
No comments