VIDEO: लॉकडाउन में शराब खरीदती दिखी रकुल प्रीत सिंह, फिर एक्ट्रेस ने बताई सच्चाई
कोरोना वायरस की वजह से लगे लॉकडाउन में सरकार ने शराब की दुकानों को खोलने का आदेश दे दिया है। ऐसे में देश के विभिन्न हिस्सों से ऐसे वीडियो आ रहे हैं, जिनमें लोगों को शराब ख़रीदते हुए दिखाया जा रहा है।
नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस की वजह से लगे लॉकडाउन में सरकार ने शराब की दुकानों को खोलने का आदेश दे दिया है। ऐसे में देश के विभिन्न हिस्सों से ऐसे वीडियो आ रहे हैं, जिनमें लोगों को शराब ख़रीदते हुए दिखाया जा रहा है। कुछ वीडियो ऐसे भी आ रहे हैं, जिनमें सोशल डिस्टेंसिंग के नियम का पालन नहीं किया जा रहा है। अब एक ऐसा वीडियो सामने आया है। जिसे देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे।
इस वीडियो में एक्ट्रेस रकुल प्रीत दिखाई दे रही है जो अपने हाथों में एक बोतल और कुछ सामान लेकर दुकान से निकलते नजर आई। रकुल ने चेहरे पर मास्क लगा रखा है। एक्टर कमाल राशिद खान ने अपने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में रकुल प्रीत सिंह दिख रही हैं।
Oh wow ! I wasn’t aware that medical stores were selling alcohol 🤔😂😂 https://t.co/3PLYDvtKr0— Rakul Singh (@Rakulpreet) May 7, 2020
केआरके ने अपने ट्विटर पर कुछ सवाल पूछे हैं। केआरके ने लिखा, 'रकुल प्रीत सिंह लॉकडाउन के दौरान क्या खरीद रही थीं? वो शराब खरीद रही थीं?' केआरके का ये ट्वीट वायरल हुआ तो रकुल ने भी इस पर जवाब दिया है। रकुल ने जवाब दिया- ओह वाओ। मुझे नहीं पता था कि मेडिकल स्टोर्स पर अल्कोहल भी बिक रहा है।


No comments