Breaking News

लॉकडाउन के बीच देख लीजिए कैटरीना कैफ का जबरदस्त मस्तीभरा डांस- वायरल वीडियो

कोरोना की वजह से हुए लॉकडाउन में सभी लोग अपने अपने घरों में बंद हैं। बता दें, यह लॉकडाउन फिलहाल 14 अप्रैल तक है। इस दौरान बॉलीवुड सितारे भी अपनी फिल्मों से इतर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। खासकर कैटरीना कैफ इन दिनों सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। हाल ही में एक फैनपेज ने एक पुराना वीडियो शेयर किया है, जहां कैटरीना कैफ और सिद्धार्थ मल्होत्रा मस्तीभरे मूड में 'काला चश्मा' गाने पर डांस कर रहे हैं।
यह वीडियो साल 2016 का ही है, जब दोनों अपनी फिल्म 'बार बार देखो' का प्रमोशन कर रहे थे। यह वीडियो एक चैलेंज के तौर पर किया गया था। कोई शक नहीं कैटरीना और सिद्धार्थ यहां साथ में बेहद क्यूट दिख रहे हैं। खैर, फिल्म का यह गाना बहुत ही पॉपुलर रहा था। 
Katrina Kaif

आज जबकि घरों में लॉकडाउन हम सब थोड़ा बोर भी होने लगे हैं। कैट- सिद्धार्थ यह गाना आपके चेहरे पर थोड़ी हंसी ला सकता है। वहीं, कैटरीना ने इन दिनों कई वीडियो शेयर किया है, जहां वो घर के काम करती दिख रही हैं.. कभी घर में बर्तन धोते हुए, तो कभी खाना बनाते हुए, तो कभी वर्कआउट वीडियोज।

बहरहाल, यहां देंखे कैटरीना कैफ लॉकडाउन में कैसे वक्त गुज़ार रही हैं-

घर में झाड़ू लगाती कैटरीना

एक वीडियो में कैटरीना घर में झाड़ू लगाती दिख रही हैं, लेकिन एक ट्विस्ट के साथ। झाड़ू करते करते ही वह झाड़ू को बैट बनाकर शॉट लगाती भी दिख रही हैं। कैटरीना का यह वीडियो खूब वायरल हुआ था। 

बर्तन धोना

कैटरीना कैफ ने एक वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है, जिसमें वो किचेन के बर्तन साफ करती हुई नजर आ रहीं हैं। अर्जुन कपूर ने इस वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा- कांताबेन..

वर्कआउट

लॉकडाउन के दौरान कैटरीना कैफ अपने वर्कआउट का भी काफी ख्याल रख रही हैं.. और फैंस के साथ अपने वर्कआउट वीडियोज शेयर कर रही हैं।

No comments