जब ऐश्वर्या राय के साथ सरेआम हुआ धोखा, हकीकत जान खुद को ठगा हुआ महसूस करती रही एक्ट्रेस
डेक्कन क्रॉनिकल की रिपोर्ट के मुताबिक, इस तरह के अवॉर्ड फंक्शन में परफॉर्म करने के लिए बॉलीवुड सेलेब्स 75 लाख से 3 करोड़ रुपए तक लेते हैं। इनमें से कुछ तो परफॉर्मेंस से पहले ही अपना अवॉर्ड पाने के लिए दबाव बनाते हैं।
कुछ साल पहले ऐश्वर्या राय को भी इसी तरह की पॉलिटिक्स का सामना करना पड़ा था और एक अवॉर्ड शो में उनके साथ धोखा हुआ था। डेक्कन क्रॉनिकल की रिपोर्ट के मुताबिक, दरअसल ऐश्वर्या को पहले सूचना दी गई कि उन्हें संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘गुजारिश’ के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिल रहा है। हालांकि, एक पावरफुल शख्स के दबाव में ऐन वक्त पर उनका नाम बदल दिया गया।
सिर्फ ऐश्वर्या ही नहीं, दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी को भी कुछ इसी तरह के धोखे का सामना करना पड़ा था। एक सीनियर फिल्ममेकर के मुताबिक, फिल्म ‘इंग्लिश-विंग्लिश’ के लिए श्रीदेवी को बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिलना था लेकिन आखिरी समय में वह दूसरी एक्ट्रेस को दे दिया गया। ये वाकया देख श्रीदेवी और उनके पति बोनी कपूर हैरान थे और उन्होंने सीजन के सभी अवॉर्ड शो का बायकॉट करने का फैसला किया था।
No comments