लड़की ने गाया इतना बेसुरा गाना, गुस्से में बिल्ली ने उठाए पैर और फिर… देखें
टिकटॉक पर कई तरह के फनी वीडियो वायरल होते रहते हैं, लेकिन आप को बता दे की ऐसे ही एक वीडियो छाया हुआ है, जिसको देखकर आप हंस-हंसकर लोट-पोट हो जाएंगे. सिंगिंग रियलिटी शो को जज करना कितना मुश्किल होता है, इस वीडियो को देखकर आप समझ जाएंगे. एक लड़की घर पर बैठकर गाना गा रही थी. उसका गाना बिल्ली को इतना बुरा लगा कि उसने लड़की के मुंह पर पंजे मार दिए. ताकी वो चुप हो जाए. इस वीडियो को टिकटॉक पर शेयर किया गया है. जो काफी वायरल हो रहा है.
इस वीडियो को उन्होंने 6 दिन पहले शेयर किया था, जिसके अब तक 2 लाख से ज्यादा व्यूज हो चुके हैं. साथ ही 30 हजार से ज्यादा लाइक्स और 500 से ज्यादा कमेंट्स आ चुके हैं. कुछ लोगों ने बिल्ली पर मजेदार रिएक्शन दिए तो वहीं कुछ लोगों ने लड़की के गायन की खूब तारीफ की.एक यूजर ने लिखा, ‘ठीक है, लेकिन आपने बहुत खूबसूरत गाना गाया है.’ वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, ‘घर की सिर्फ एक ही स्टार है और वो सिर्फ और सिर्फ बिल्ली है. बिल्ली को कुछ ऐसा ही लगता है, इसलिए उसने आपके साथ ऐसा किया.
No comments