Breaking News

रात में सो रहे ग्रामीण के खाट पर चढ़ गई काली मौत, घरवालों ने अधमरा कर टोकरी के नीचे ढका, नहीं बची जान

रात में सो रहे ग्रामीण के खाट पर चढ़ गई काली मौत, घरवालों ने अधमरा कर टोकरी के नीचे ढका, नहीं बची जान
अंबिकापुर. रात में सोने के दौरान डंडा करैत सांप एक ग्रामीण के खाट पर चढ़ गया और उसे डस (Snake bite) लिया। आवाज सुनकर परिजन दौडक़र कमरे में पहुंचे और सांप को देखते ही अधमरा कर दिया।
इसके बाद उन्होंने उसे टोकरी के नीचे ढक दिया। फिर परिजन ने उसे शहर के मिशन अस्पताल में भर्ती करवाया था। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। ग्रामीण की मौत से उसके परिजनों में मातम पसर गया है।

जशपुर जिले के बगीचा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम टटकेला निवासी 44 वर्षीय केशव प्रसाद यादव पिता रातु राम सोमवार की रात अपने घर में खाट पर सो रहा था। जबकि परिवार के अन्य सदस्य दूसरे कमरे में थे। इसी बीच रात करीब 10 बजे उसे जहरीले डंडा करैत सांप ने डस लिया।
किसी चीज के काटने का एहसास होने पर उसने उठकर देखा तो पास में ही डंडा करैत सांप रेंग रहा था। फिर उसने इसकी जानकारी परिजन को दी। परिजन उसे इलाज के लिए तत्काल बगीचा अस्पताल ले गए। यहां चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए अंबिकापुर रेफर कर दिया।
फिर आनन-फानन में परिजन उसे मिशन अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां जांच पश्चात चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। ग्रामीण की मौत के बाद परिजन बिलखने लगे। घटना से परिजनों में मातम पसर गया है।

परिजन ने सांप को पकड़ कर रखा
ग्रामीण को जब सांप डंसा तो उसने इसकी जानकारी परिजन को दी। परिजन ने उस कमरे से सांप को डंडे से मार कर अधमरा कर दिया था और उसे पकडक़र टोकरी से ढंक कर छोड़ दिया। इधर युवक की मौत के बाद परिजन झाडफ़ूंक करवाने के लिए शव को घर ले जाना चाह रहे थे, लेकिन मना कर दिया गया।

No comments