Breaking News

गोवा तट पर दिखा प्रकृति का अद्भुत नजारा, सीएम ने खुद जारी किया वीडियो

गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया है, जो काफी वायरल हो रही है। इस वीडियो में अंडे से बाहर निकले और समुद्र की ओर जाते ओलिव रिड्ले प्रजाति के छोटे-छोटे कछुए दिखाई दे रहे हैं।
नेशनल डेस्क: गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया है, जो काफी वायरल हो रही है। इस वीडियो में अंडे से बाहर निकले और समुद्र की ओर जाते ओलिव रिड्ले प्रजाति के छोटे-छोटे कछुए दिखाई दे रहे हैं।
Amazing wonders of nature! Olive Ridley turtle hatchlings emerging out from the last nest at Morjim. Along with Morjim, Mandrem, Agonda and Galgibagh are important beaches in Goa which attracts turtle for nesting.
223 people are talking about this
राज्य वन विभाग ने उत्तर गोवा जिले के मोर्जिम और मांद्रेम तथा दक्षिण गोवा जिले के अगोंडा और गलजीबाग में कुछ क्षेत्रों को कछुओं के प्रजनन के लिए सुरक्षित क्षेत्र बनाया है ताकि इन स्थानों पर मानवीय हस्तक्षेप कम हो और समुद्री जीव को बचाया जा सके।

सावंत ने सूर्यास्त के बाद का यह वीडियो ट्विटर पर पोस्ट किया है। इसमें ओलिव रिड्ले प्रजाति के कछुए समुद्र तट पर देखे जा सकते हैं। उन्होंने ट्वीट किया कि प्रकृति के बेहतरीन आश्चर्य! मोर्जिम में ओलिव रिड्ले कुछए अंडे से बाहर निकल आए हैं। मोर्जिम के साथ गोवा के मंद्रेम, अगोंडा और गलजीबाग तट भी प्रजनन के लिए कछुए आते हैं।

No comments