Breaking News

हैवान बना इंसान बेजुबान जानवर को रॉड से पीटकर उतारा मौत के घाट

लखनऊ। लॉकडाउन में जहां लोग इंसानों के साथ साथ जानवरों के भी खाने-पीने का ख्याल रख रहे हैं, और जगह-जगह पर जानवरों को लोग खाना खिलाते और पानी पिलाते देखे गए। वहीं राजधानी में एक सरकारी कर्मचारी द्वारा बेजुबान जानवरों की पीट पीट कर हत्या कर देने की घटना सामने आई है।
राजधानी के आशियाना थाना क्षेत्र में बेजुबान कुत्तों की सरकारी कर्मचारी द्वारा लोहे की रॉड से बेरहमी से पीट पीट कर हत्या कर दी गयी। कॉलोनी में बेजुबान कुत्तों को पीट-पीटकर मौत के घाट उतारने के मामले को लेकर पशु सेवा केन्द्र के सदस्यों ने संबंधित व्यक्ति पर कार्रवाई करने की अपील की है।
आशियाना में रहने वाले सरकारी कर्मचारी ने मूक जानवरों पर बर्बरता पूर्वक व्यवहार करते हुए उन्हें मौत के घाट उतार दिया है। आसपास के लोगो ने इस घटना की निंदा करते हुए ऐसे लोगों पर सरकार को उचित कार्रवाई की मांग की है।
लोगो ने कहा कि इस धरती पर रहने वाले प्रत्येक जीव को अपनी जिंदगी जीना का पूरा अधिकार है, लेकिन कुछ पढ़े-लिखे बुद्धि जीव मूक जानवरों पर बर्बरता पूर्वक व्यवहार कर रहे हैं। इस घटना की जानकारी मिलते ही पशु प्रेमियों में आक्रोश भी देखने को मिला।

No comments