भारत का एक मात्र PM जो अपने कार्यकाल में कभी विदेश दौरे पर नहीं गया, नाम जानकर हैरानी होगी
किसी भी देश के प्रधानमंत्री को दूसरे देशों से व्यापारिक और सामरिक संबंध रखने के लिए विदेश की यात्रा करनी पड़ती है। साथ ही नई विदेश नीतियां लागू करने और तरह-तरह के व्यापार से संबंधित समझौते के लिए प्रधानमंत्री एक दूसरे देश का दौरा करते रहते हैं। इससे दो देशों के बीच में आपसी संबंध अच्छे होते हैं, साथ ही मिलजुल कर एक दूसरे की मदद करते हैं।
Third party image reference
वर्तमान भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अभी तक 92 बार विदेशी दौरे कर चुके हैं। सबसे अधिक विदेशी दौरे करने के मामले में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह पहले नंबर पर हैं, जिन्होंने 93 विदेशी दौरे किए थे। अगर नरेंद्र मोदी दो और विदेशी दौरे कर लेते हैं तो वह पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को पछाड़ देंगे।
Third party image reference
15 साल तक देश की प्रधानमंत्री रहने वाली श्रीमती इंदिरा गांधी ने 113 विदेशी दौरे किए थे ,किसी भी महिला द्वारा यह सर्वाधिक है।
Third party image reference
भारत का यह प्रधानमंत्री कभी नहीं गया विदेश दौरे पर
दोस्तों भारत में एकमात्र ऐसे प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह हुए हैं जिन्होंने अपने कार्यकाल में एक भी बार विदेश का दौरा नहीं किया है। चौधरी चरण सिंह 28 जुलाई 1979 से 14 जनवरी 1980 तक भारत के प्रधानमंत्री रहे, लेकिन एक भी बार विदेशी दौरे पर नहीं गए, यह रिकॉर्ड इनके नाम दर्ज है।



No comments