Breaking News

प्रियंका गांधी को जान से मारने की धमकी, पुलिस ने दर्ज किया मुक़दमा, अजय लल्लू बोले, गिरफ्तार कर जेल भेजें

प्रियंका गांधी को जान से मारने की धमकी, पुलिस ने दर्ज किया मुक़दमा, अजय लल्लू बोले, गिरफ्तार कर जेल भेजें
बस्ती. सोशल मीडिया पर अक्सर एक्टिव रहने वाली कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी के एक ट्वीट में उन्हें बाद उन्हें जान से मारने की धमकी मिली है। यह धमकी उन्हें आरती पांडे नाम की ट्विटर आईडी से दी गयी है। इस मामले में कांग्रेस कार्यकर्ता की शिकायत के बाद बस्ती कोतवाली पुलिस ने मुक़दमा दर्ज कर लिया है। आईपीसी की धारा 506 और 66 आईटी एक्ट के तहत मुक़दमा दर्ज कर मामले की जांच के लिये एसपी की ओर से साइबर सेल को जिम्मेदारी सौंपी गई है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने इस मामले में जल्द से जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजने की मांग की है।
Priyanka Gandhi

सोनहा थाना क्षेत्र के कोठिला निवासी कांग्रेस कार्यकर्ता पंकज कुमार द्विवेदी ने तहरीर में बताया है कि प्रियंका गांधी द्वारा किसानों की समस्या को लेकर एक पत्र से संबंधित न्यूज़ को ट्वीट किया था। इसी ट्वीट के कमेंट में आरती पांडेय नाम की आईडी इस्तेमाल करनेwवाली यूज़र ने प्रियंका गांधी को गोली मारने की धमकी दी है।
कांग्रेस के बस्ती जिला इकाई अध्यक्ष अंकुर वर्मा ने कहा है कि धमकी देने वाली महिला की प्रोफाइल पर प्रधानमंत्री मोदी की फोटो लगी है। इससे उसकी मानसिकता पता चलती है। उन्होंने प्रियंका गांधी को सरेआम ट्विटर पर गोली मारने की धमकी को बेहद निंदनीय बताया। एएसपी पंकज ने बताया कि आईपीसी की धारा 506 व 66 आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज कर जांच इंस्पेक्टर देवनन्दन उपाध्याय को सौंपी गई है।
महिला का पता निकलने में जुटी पुलिस
जिस आरती पांडे नाम की महिला ट्विटर हैंडल के माध्यम से प्रियंका गांधी को धमकी दी गई है, पुलिस उस महिला का बस्ती जिले से कनेक्शन तलाशने में जुट गई है। शुरुआती जांच में पता चला है कि आरती पांडे बस्ती जिले की ही रहने वाली है। इस वजह से पुलिस सबसे पहले इस महिला का पता निकालने के बाद कार्रवाई को आगे बढ़ाएगी।

No comments