Breaking News

माइग्रेन तथा कब्ज ना जाने कितनी बिमारियों में फायदा देते हैं काले अंगूर

काले अंगूर का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद होता है। यह तो हम सभी जानते हैं। आपको यह पता है कि काले अंगूर का सेवन हमारे शरीर और त्वचा के लिए बहुत ही गुणकारी होता है। काला अंगूर ऐसा फल है कि उसके सेवन करने से कई तरह के रोग दूर हो जाते है। इसे खाने से त्वचा में निखार आता है। इसलिए आज हम बताने जा रहे हैं काले अंगूर का सेवन करने से खत्म होने वाले रोगों के बारे में-

1 कटोरी काले अंगूर का सेवन अगर हफ्तेभर किया जाये तो यह आपके शरीर के कई रोगों को दूर हो जाएंगे। आइये जानते हैं-
काले अंगूर का सेवन हमारे पाचन को दुरुस्त रखता है पर इतना ही नहीं यह हमारे लिए और भी कई फायदे देती है। काले अंगूर में विटामिन ए, विटामिन बी2, विटामिन सी, फाइबर, प्रोटीन, तांबा, पोटेशियम, लौह, फोलेट का एक प्रचुर स्रोत हैं। अंगूर में उत्तम एंटी-ऑक्सीडेंट, एंटी-इंफ्लेमेटरी और रोगाणुरोधी गुणों के साथ फिनोल और पोलीफेनॉल्स जैसे ढेरों औषधीय गुण पाए जाते हैं। यह हमारे शरीर के लिए बहुत ही जरूरी तत्व है।


इसका सेवन करने से माइग्रेन दूर होता है। और मस्तिष्क स्वस्थ रहता है। दिमाग से जुड़ी सभी समस्याए दूर हो जाती है।


इसके सेवन से पेट सम्बन्धित बीमारी नहीं होती है और साथ ही अगर आपको कब्ज की परेशानी रहती है तो वह भी दूर हो जाती है।

No comments