वीडियो वायरल करने वाला काशिफ अली फरार, पुलिस ने सील किया संदिग्ध इलाका
ब्रह्मपुरी क्षेत्र के शकूरनगर में शनिवार को लॉकडाउन की धज्जियां उड़ाने वाली वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद अधिकारियों में हड़कंप मचा हुआ है।
मेरठ। ब्रह्मपुरी क्षेत्र के शकूरनगर में शनिवार को लॉकडाउन की धज्जियां उड़ाने वाली वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद अधिकारियों में हड़कंप मचा हुआ है। उधर, पुलिस की सख्ती के बाद इस वीडियो को वायरल करने वाला काशिफ अली नाम का युवक घर से फरार हो गया है। पुलिस ने रविवार को सारा संदिग्ध इलाका सील कर दिया।
काशिफ अली उर्फ बिग बॉस ने शनिवार को लॉकडाउन के बावजूद शकूरनगर के बाजार में बेधड़क खोली गईं। दुकानों और चहल-पहल का वीडियो वायरल किया था। इसके बाद रविवार को पुलिस ने भूमिया पुल से लेकर लिसाड़ी रोड और अंजुम पैलेस तक का इलाका सील कर दिया। इसी के साथ पुलिस ने लिसाड़ी गेट क्षेत्र के अहमदनगर और ब्रह्मपुरी के शकूरनगर में फ्लैग मार्च निकालते हुए सड़क पर खड़े लोगों को भीतर तक खदेड़ा।
बताया जाता है कि लॉकडाउन तोड़ने के मामले में पुलिस ने वीडियो वायरल करने वाले काशिफ अली के घर पर भी दबिश दी, लेकिन वह हाथ नहीं चढ़ा। एसपी सिटी एएन सिंह ने उसकी तलाश में पुलिस टीम लगाई है।

No comments