अलीगढ़ में मां को पीटने पर सगे भाई की फांवड़े से हत्या, गुपचुप संस्कार का प्रयास

अलीगढ़, जेएनएन। खैर के गांव रत्नपुर में सोमवार तड़के सगे भाई ने अपने बड़े भाई की फावड़े से काटकर हत्या कर दी। बड़ा भाई मां को पीटता था। सुबह गुपचुप तरीके से दाह संस्कार करने ले गए। पुलिस ने अधजले शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। छोटा भाई फरार है। तीन लोगों को हिरासत में लिया है। आरोपित की तलाश में पुलिस जुटी है।
खर्चा देने को होता था झगड़ा
कृष्णा उर्फ पंजाबी पुत्र स्व. मोहनलाल निवासी रत्नपुर मजदूरी करता था। तीन भाइयों में सबसे बड़ा भाई एक साल से घर से अगल रहता है। सबसे छोटा रामरूप और कृष्णा अपनी मां उर्मिला के साथ रहते थे। बतायी जा रहा है कि मां को खर्चा देने को लेकर अक्सर झगड़ा होता था। इसी बात पर दो दिन पहले कृष्णा ने मां को पीटा। इस पर रामरूप ने कृष्णा को जान से मारने की धमकी दी थई।
रविवार को भी हुआ था झगड़ा
रविवार देर रात दोनों में झगड़ा हुआ था। कृष्णा के सोने पर सोमवार तड़के तीन बजे रामरूप ने फावड़े से उसे काट डाला। शोर सुनकर मां की आंखें खुल गईं। रातों रात पुलिस को बिना बताए दाह संस्कार करने लग गए। इसी बीच पुलिस पहुंच गई। दाह संस्कार को रोककर अधजला शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। थाना प्रभारी अंकिता के मुताबिक तीन लोग हिरासत में हैं। मुकदमा लिखा जा रहा है।
No comments