Breaking News

कोहली को भाता है जापानी तो धोनी का दिल है हिंदुस्तानी, जानें इन क्रिकेटर्स का पसंदीदा फूड

1. विराट कोहली

Third party image reference
भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली अपने शानदार प्रदर्शन के चलते लाखों क्रिकेटप्रेमियों के दिल पर राज करते हैं। वे अपनी फिटनेस को लेकर भी काफी सतर्क रहते हैं और सोच समझकर ही खाना खाते हैं। अगर बात करें कोहली के फेवरेट फूट की, तो उन्हें जापानी डिश शूज़ी बहुत पसंद है।
2. महेंद्र सिंह धोनी

Third party image reference
भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी टीम इंडिया के सबसे सफल कप्तान रह चुके हैं। उन्हें खाने में नॉन बटर चिकन करी और चिकन टिक्का पिज्जा खूब भाता है।
3. युवराज सिंह

Third party image reference
अपने दमदार शॉट्स के लिए पहचाने जाने वाले टीम इंडिया के पूर्व बल्लेबाज युवराज सिंह को कांटीनेंटल डिशेज बहुत पसंद हैं। इसके अलावा उन्हें हिंदुस्तानी व्यंजनों में मटर पनीर और कढ़ी चावल खाना भी पसंद है।
4. सौरव गांगुली

Third party image reference
भारतीय क्रिकेट टीम को सफलता की इन ऊचाइयों पर पहुंचाने में अहम भूमिका निभाने वाले पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली को बाबू मोशाय और प्रिंस ऑफ कोलकाता के नाम से भी जाना जाता है। इस बंगाली बाबू को खाने में बिरयानी, आलू पोस्तो और चिंगरी माशेर मलाई करी और काली दाल बेहद पसंद है।
5. सचिन तेंदुलकर

Third party image reference
क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर खाने के बहुत शौकीन हैं। वे बिल्कुल भी डाइट कांशस नहीं हैं। इंडियन फूड में सचिन को कीमा पराठा, लस्सी और प्रोन मसाला पसंद हैं, तो विदेशी व्यंजनों में वे जापानी डिशेज सूज़ी और सशिमी खाना पसंद करते हैं।
6. रविचंद्रन अश्विन

Third party image reference
भारतीय टीम के बेहतरीन स्पिनर रविचंद्रन अश्विन पूरी तरह से शाकाहारी हैं और उन्हें मां के हाथ से बनी शिमला मिर्च और पनीर करी बहुत पसंद है।
7. राहुल द्रविड़

Third party image reference
टीम इंडिया की दीवार कहे जाने वाले राहुल द्रविड़ को घर का बना खाना खूब भाता है। वे खाने के बहुत शौकीन हैं और हफ्ते में एक बार बटरी क्रैब खाना पसंद करते हैं।

No comments