Breaking News

क्रिकेट इतिहास के 5 बल्लेबाज जो अटपटे तरीके से हुए आउट

अजहर अली, 2018

साल 2018 में पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच अबुधाबी में टेस्ट मैच खेला जा रहा था। जहां दूसरी पारी में अजहर अली 64 रन बनाकर खेल रहे और अच्छे टच में नजर आ रहे थे। अली ने प्वाइंट के पीछे एक शॉट खेला जो बेहद धीमा था और गेंद सीमा रेखा के करीब पहुंचे उससे पहले उसे दूर से दौड़कर आए मिचेल स्टार्क ने रोक लिया। अजहर व साथी बल्लेबाज को अंदाजा न लगा और चहल कदमी करके रन ले रहे थे कि टिम पेन गिल्लियां बिखेर दी। इसे क्रिकेट में अजहर अली का ब्रेन फेड मोमेंट बताया गया।

Third party image reference

मिसबाह-उल-हक, 2007

भारत के खिलाफ मिसबाह-उल-हक हमेशा अच्छा प्रदर्शन करते थे। लेकिन उनके अच्छे प्रदर्शन की चर्चा कम, उनके आउट होने के तरीके की चर्चा ज्यादा होती थी। साल 2007 में फिरोजशाह कोटला मैदान पर भारत के खिलाफ टेस्ट मैच में मिसबाह 82 रन बनाकर खेल रहे थे। उन्होंने प्वाइंट में शॉट खेला और वह सिंगल पूरा करते हुए आराम से दिख रहे थे। तभी उन्होंने ऐसा छलांग मारी की थ्रो के सामने आ गए और गेंद से उनसे लड़कर स्टंप में जा टकराई और वह रन आउट हो गए।

इंजमाम-उल-हक, 2006

पाकिस्तान के पूर्व कप्तान इंजमाम-उल-हक का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। साल 2006 में पेशावर में हुए एक मैच में भारत के खिलाफ इंजमाम ने बेहद नादानी दिखाई और मिड-ऑफ से आए थ्रो को बल्ले से रोक दिया। ये थ्रो सुरेश रैना का था, जिसे रोकने की वजह से इंजमाम को ऑब्सट्रक्टिंग द फील्ड नियम के तहत आउट करार दिया गया।

अशोक मांकड़, 1974

भारतीय टीम के दिग्गज खिलाड़ी अशोक मांकड़ बहुत अजीबोगरीब तरीके से आउट हुए थे। दरअसल, सन् 1974 में इंग्लैंड के खिलाफ एक टेस्ट मैच वह बल्लेबाजी कर रहे थे। इस टेस्ट मैच में अशोक को बल्लेबाजी करते वक्त एक बाउंसर गेंद का सामना करना पड़ा। जहां गेंद पर अशोक अपना संतुलन खो बैठे और विकेट पर पलटकर गिर पड़े। जिसके बाद उन्हें अंपायर ने हिट विकेट आउट दे दिया।

एंड्र्यू साइमंड्स, 2006

साल 2006 में वीबी सीरीज में श्रीलंका के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज एंड्र्यू साइमंड्स बल्लेबाजी कर रहे थे। जहां साइमंड्स ने जेहान मुबारक की गेंद पर एक बेहतरीन स्ट्रेट ड्राइव खेली, लेकिन उनके साथ नॉन स्ट्राइकर माइकल क्लार्क के पैरों में जा लगी। और वहां से उछलकर सीधे फील्डर तिलकरत्ने दिलशान के हाथों में जा समाई और वह बेहद अटपटे अंदाज में आउट हो गए।

No comments