Breaking News

मोहम्मद शमी ने किया लाइव वीडियो चैट, कहा- अब तो 'गर्लफ्रेंड' से विश्वास उठ गया...


मोहम्मद शमी ने किया लाइव वीडियो चैट, कहा- अब तो 'गर्लफ्रेंड' से विश्वास उठ गया...
देशभर में लॉकडाउन के चलते सभी भारतीय क्रिकेटर इन दिनों भले ही अपने घरों में हों, लेकिन दोस्तों के साथ टच में जरूर हैं। टीम इंडिया के खिलाड़ी एक-दूसरे के साथ वीडियो चैट करते नजर आ रहे हैं, जिनके वीडियो खूब वायरल भी हो रहे हैं।
अब युजवेंद्र चहल और मोहम्मद शमी के इंस्टाग्राम लाइव चैट का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें चहल टांग मस्ती का कोई भी मौका चूकते नहीं दिख रहे हैं।
इस वीडियो चैट में कई मुद्दों पर चर्चा हुई। रैपिड फायर राउंड के दौरान चहल ने शमी से मजाकिया अंदाज में पूछा गर्लफ्रेंड या पड़ोसन? इस पर शमी ने कहा, "अब तो गर्लफ्रेंड से विश्वास उठ गया इसलिए पड़ोसन..." चहल ने शमी को जवाब देते हुए मजाकिया अंदाज में फिर से कहा, "इस वक्त तो पड़ोसन को ही देख सकते हैं..."

No comments