Breaking News

झांसी जिले में खूनी संघर्ष के दौरान दारोगा, सिपाही और तीन सफाइकर्मी घायल


झांसी में खूनी संघर्ष में घायल हुआ सिपाही
झांसी. कोरोना महामारी (Corona Epidemic) के भीषण संकट से निपटने के चलते डॉक्टर, पुलिस, सफाई कर्मियों को कोरोना वारियर्स कहकर बुलाया जा रहा है. इन लोगों पर कोरोना वायरस संक्रमण से लोगों को बचाने की अहम जिम्मेदारी है. इससे इतर बुंदेलखंड में झांसी जिले (Jhansi District) के समथर थाना क्षेत्र में कोरोना वॉरियर्स के बीच हुए खूनी संघर्ष (Bloody Struggle) ने कोरोना महामारी नियंत्रण पर गंभीर सवाल खड़ा कर दिया है. यहां मामूली विवाद में पहले सफाई कर्मियों और पुलिस के बीच कहासुनी हुई. इसके बाद दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हो गई. सफाई कर्मचारियों पर पुलिस पर हमला करने का आरोप लगा है. सफाईकर्मियों के हमले में एक दरोगा और एक सिपाही (Policemen injured) घायल हो गए. इन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है. इस मारपीट में तीन सफाई कर्मचारी भी घायल हो गए. इधर सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष और क्षेत्राधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं.

दारोगा और सिपाही ने भागकर बचाई अपनी जान

दरअसल हुआ यह ​कि झांसी जिले के समथर नगर पालिका के सफाई कर्मचारी क्षेत्र में सफाई कर रहे थे. इसी दौरान वहां एसआई ज्ञानेश्वर विश्वकर्मा अपने सिपाही के साथ वहां से गुजरे. यह तभी उनके बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया. विवाद इतना बढ़ गया कि सफाई कर्मचारियों ने दरोगा और सिपाही पर हमला बोल दिया. इसके बाद वहां अफरा-तफरी मच गई. किसी प्रकार दरोगा और सिपाही ने भागकर अपनी जान बचाई. इस दौरान दरोगा और सिपाही घायल हो गए.

सफाईकर्मियों ने पुलिस पर मारपीट का लगाया आरोप

दोनों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया. घटना के पीछे का वास्तविक कारण क्या है, खबर लिखे जाने तक इसकी स्पष्ट जानकारी नहीं मिल सकी है. फिलहाल मौके पर पहुँचे सीओ मोठ अभिषेक राहुल ने दोनों पक्षों को शांत कराया. सफाईकर्मियों ने भी पुलिस पर मारपीट का आरोप लगाते हुए करवाई की मांग की है. इस घटना के बाबत पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच कराकर जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

No comments