जाली नोट छापने के बड़े रैकेट का भंडाफोड़; क्राइम ब्रांच ने किया बीस लाख के नोट सहित तीन आरोपितों को गिरफ्तार
मध्यप्रदेश के इंदौर क्राइम ब्रांच ने मंगलवार शाम जाली नोटों की खेप के साथ तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया। इनसे 2000, 500 और 200 रुपये के 20 लाख 2 हजार 700 रुपये बरामद हुए हैं। जालसाजों ने उन सभी सुरक्षा इंतजामों की हूबहू नकल कर ली जो बगैर सरकारी मदद से संभव नहीं है। जब्त नोट सिक्युरिटी प्रेस में छपे नोटों से मिलते-जुलते हैं।
जाली नोट छापने का सरगना गिरफ्तार
जाली नोट छापने वाला सरगना मूल रूप से गुजरात का और फरार है। वह परदेशीपुरा थाना क्षेत्र में किराए से कमरा लेकर जाली नोट छापने का काम कर रहा था। आईजी विवेक शर्मा के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपितों के नाम फिरोज अजीज खान निवासी राजपुर (बड़वानी), अकरम रमजान मंसूरी और गोलू उर्फ शहजाद रफीक अली दोनों निवासी ओझर नागलवाली (बड़वानी) हैं।

पुलिस ने ऐसे किया आरोपियों को गिरफ्तार
पुलिस ने एजेंट बनकर आरोपितों से संपर्क किया और सौदा करने के लिए मानपुर फोरलेन पर बुलाकर नोटों के साथ पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपित अकरम ने बताया कि उसका पिता रमजान जानलेवा हमले के आरोप में बड़वानी जेल में बंद था। इसी दौरान एक अन्य आरोपित सुनील से संपर्क हुआ और जाली नोटों की खरीद-फरोख्त शुरू कर दी।
30 हजार असली नोट के बदले देते थे 1 लाख रुपये जाली नोट
सुनील 30 हजार रुपये के असली नोट लेकर एक लाख रुपये के जाली नोट देता था। रमजान कमीशन पर नोट सप्लाई करता था। पुलिस को शक है कि आरोपित करोड़ों रुपये के जाली नोट खपा चुके हैं। आरोपित सुनील, श्रीराम गुाा और रमजान मंसूरी की तलाश है।

No comments