आधी रात सो कर उठी महिला शौच से लौटी तो बिस्तर पर लेटा था सांप, महिला की मौत, दम घूटने से सांप भी मरा

अंबिकापुर. 29 मई की रात एक महिला जमीन पर सो रही थी। आधी रात उठकर वह शौच गई और लौटी तो देखा कि बिस्तर पर सांप लेटा हुआ है। शोर सुनकर परिजन पहुंचे और उन्होंने सांप को बाल्टी से ढक दिया।
इधर महिला के हाथ में दर्द उठा तो उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया। सांप ने महिला को डस (Snake bite woman) लिया था।यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। उधर बाल्टी के भीतर ढके रहने के कारण दम घुटने से सांप की भी मौत हो गई।
अंबिकापुर-बिलासपुर मार्ग पर शहर से 10 किलोमीटर दूर ग्राम मेन्ड्राकला निवासी ५५ वर्षीय सीता बाई पति चरका राम २९ मई की रात को जमीन पर बिस्तर लगाकर सो रही थी।
देर रात को वह शौच करने चली गई। वहां से लौटी तो देखा कि उसके बिस्तर पर सांप पड़ा हुआ है। यह देख उसने शोर मचाकर घर के अन्य परिजन को जगाया। सभी दौडक़र वहां पहुंचे और बाल्टी लाकर सांप को ढक दिया।
इधर महिला के हाथ में दर्द होने लगा। परिजन ने देखा तो उसके हाथ में सांप के डसने के निशान थे। फिर आनन-फानन में उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल में लाकर भर्ती कराया गया।
दोनों की मौत
मेडिकल कॉलेज अस्पताल में महिला का उपचार चल रहा था। इसी बीच 31 मई की सुबह उसकी मौत हो गई। इससे परिजनों में मातम पसर गया। वहीं बाल्टी के भीतर 2 दिन तक ढके रहने से सांप की भी दम घुटने से मौत हो गई
No comments