देवर-भाभी के अवैध संबंधों ने करा दी कमल की हत्या, भाभी के साथ मिलकर भाई ने भाई को उतारा था मौत के घाट

एक वर्ष पूर्व कमल जोशी हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा करते हुए हत्या में शामिल मृतक की पत्नी व उसके भाई को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक देवर से अवैध संबंधों के चलते पत्नी ने ही देवर संग मिलकर कमल की हत्या की थी। बीसलपुर के मोहल्ला दुबे के कमलेश जोशी अधिक शराब का सेवन करता था। अपनी पत्नी के साथ मारपीट करता था। 22 मार्च को उसकी हत्या कर दी गई। पुलिस ने मृतक की पत्नी मधु की ओर से मोहल्ला पटेल नगर के धर्मवीर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था।
पुलिस ने इस मामले की गहराई से जांच की। जांच में एक साल बाद हत्याकांड का जो खुलासा उससे सभी के रोंगटे खड़े हो गए। कमल जोशी के भाई विजय की शादी नहीं हुई। विजय जोशी कमल एक साथ रहते थे। दोनों के बीच नाजायज संबंध स्थापित हो गए। नाजायज संबंधों की जानकारी जब कमल जोशी को हुई तो उसने अपनी पत्नी मधु की पिटाई की । इसके बाद विजय जोशी व मधु जोशी ने कमल को रास्ते से हटाने का निश्चय किया।
पुलिस के अनुसार 22 मार्च को दोपहर कमल जोशी मधु के साथ मारपीट कर रहा था। उसी समय उसका भाई विजय आ गया। फिर दोनों ने मिलकर उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। शव को छत से लगी लकड़ी बल्ली पर लटका दिया और यह कह दिया कि कमल ने अधिक शराब पीने के कारण फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इंस्पेक्टर केके तिवारी ने बताया कि आरोपियों का चालान कर जेल भेज दिया गया है।
No comments