Breaking News

युवती को गांव से भगा ले गया युवक, लड़की के परिजनों ने प्रेमी के माता-पिता को पहनाई जूतों की माला

इस गांव में लड़की से शादी के लिए लड़का पक्ष लड़की पक्ष को पैसे देते हैं.

झांसी. उत्तर प्रदेश के झांसी (Jhansi) जिले में एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां एक व्यक्ति और एक महिला को जूते (Shoes) की माला पहनाई गई है. खास बात यह है कि बेटे की करतूत की सजा उसके माता-पिता को दी गई है. दरअसल, व्यक्ति के बेटे ने गांव की ही एक लड़की को अपने साथ भगा ले गया है. इसके बाद लड़की के परिजनों ने लड़के के माता-पिता को ही जूतों की माला पहनाई. अब इस घटनाा का वीडियो शोसल मीडिया (Shosal Media) पर खूब वायरल हो रहा है.


जानकारी के मुताबिक, मामला समथर थाना क्षेत्र के मोगियापुरा गांव का है. इस गांव में रहने वाले एक युवक ने बीते दिनों गांव की ही लड़की को प्रेम जाल में फंसाकर अपने साथ लेकर भाग गया. कहा जा रहा है कि परिजनों ने लड़की की शादी ग्वालियर में पहले से तय कर रखी थी. इसके बाद भी प्रेमी लड़की को लेकर गांव से फरार हो गया. वहीं, सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक इस गांव में लड़की से शादी के लिए लड़का पक्ष लड़की पक्ष को पैसे देता है. किशोरी के गांव से भागने के बाद ग्वालियर के रहने वाले लड़के पक्ष लड़की पक्ष से अपने पैसे मांगने लगे. इस पर लड़की पक्ष के लोगों ने किशोरी को भगाकर ले जाने वाले लड़के के माता-पिता से उसकी बरामदगी की बात कही.


प्रेमी के पिता को जूते का माला पहनाते लड़की के परिजन


प्रेमी के माता- पिता को सरेआम गले में पहनाई जूते की माला

साथ ही युवती के परिजनों ने लड़के के पक्ष से मांगे गए पैसे को वापस करने के लिए प्रेमी के माता-पिता से मांग कर दी. ऐसे में पैसे देने से मना करने व लड़की के बरामद नहीं होने से गुस्साए युवती पक्ष ने प्रेमी के माता- पिता को सरेआम गले में जूतों की माला पहनाकर खूब अपमानित किया. अब प्रेमी के माता-पिता को जूते की माला पहनाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने से पुलिस महकमें में हड़कंप मच गया है. आनन-फानन में एसएसपी ने मामले की गंभीरता को देखते हुए लड़की भगाने वाले प्रमी के खिलाफ समथर थाने में मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया. साथ ही प्रमिका के परिवार के कई लोगों पर जूते की माला जबरन पहनाने के आरोप में केस दर्ज करने का भी आदेश दिया है.

No comments