तलाक से 24,000 करोड़ की मालकिन बन गई ये महिला, रातोंरात दुनिया के अरबपतियों में हुई शामिल

एशिया के एक सबसे महंगे तलाक ने चीन की महिला को रातोंरात अरबपति बना दिया. दुनिया में यह महिला एक नई अरबपति बनकर सामने आई है. ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक, वैक्सीन बनाने वाली कंपनी Shenzhen Kangtai प्रॉडक्ट्स लिमिटेड कंपनी के चेयरमैन Du Weimin ने कंपनी के 161.3 मिलियन (16.13 करोड़) शेयर अपनी पूर्व पत्नी को दे दिए हैं. 29 मई की फाइलिंग से यह पता चला कि ये शेयर उनकी पूर्व पत्नी Yuan Liping को ट्रांसफर कर दिए गए हैं. इससे वे दुनिया की सबसे अमीर महिलाओं में शामिल हो गई हैं. शेयरों की कीमत सोमवार को बाजार बंद होने तक 3.2 बिलियन डॉलर (लगभग 24,000 करोड़ रुपये) थी.
कुछ साल कंपनी की डायरेक्टर रहीं
युआन जिनकी उम्र 49 साल है, इन शेयरों की सीधे मालिक हैं, लेकिन उन्होंने समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं जिसके तहत इसके वोटिंग राइट्स पूर्व पति के पास हैं. वे कनाडा की नागरिक हैं जो Shenzhen में रहती हैं और वे मई 2011 से अगस्त 2018 तक कंपनी की डायरेक्टर रही थीं. वे अब सब्सिडरी Beijing Minhai बायोटेक्नोलॉजी लिमिटेड कंपनी की वाइस जनरल मैनेजर हैं. युआन के पास बीजिंग की यूनिवर्सिटी ऑफ इंटरनेसनल बिजनेस और इकोनॉमिक्स से अर्थशास्त्र में ग्रेजुएशन की डिग्री है.
Kangtai के शेयर पिछले साल में दोगुने हो गए हैं और फरवरी से ये बढ़ रहे हैं, जब कंपनी ने कोरोना वायरस से लड़ने के लिए वैक्सीन विकसित करने की योजना का एलान किया था. मंगवार को तलाक की शर्तों के बारे में खबर आने के बाद इन्हें 3.1 फीसदी का नुकसान हुआ है, जिससे कंपनी की मार्केट वैल्यू 12.9 अरब डॉलर हो गई है. पति Du Weimin की नेटवर्थ तलाक से पहले मौजूद 6.5 अरब डॉलर से गिरकर 3.1 अरब डॉलर हो गई है.
2009 में कंपनी के चेयरमैन बने थे उनके पति
56 साल की उम्र के Du Weimin का जन्म चीन के Jiangxi प्रांत के किसान परिवार में हुआ था. कॉलेज में कैमिस्ट्री पढ़ने के बाद उन्होंने 1987 में एक क्लीनिक में काम करना शुरू किया और 1995 में एक बायोटेक कंपनी के सेल्स मैनेजर बन गए. Kangtai कंपनी की 2017 की पब्लिक ऑफरिंग में यह बात कही गई है. 2009 में Kangtai ने Minhai को खरीद लिया. Minhai ने 2004 में Minhai की शुरुआत की थी और वे दोनों कंपनी के मिलने के बाद ईकाई के चेयरमैन बन गए.
No comments