प्यार में मिला धोखा तो बदला लेने के लिए महिला ने Ex Boyfriend को भेजा एक टन प्याज, कहा ‘मैं 3 दिन रोई, अब तुम्हारी बारी’
चीन के पूर्वी शहर जीबो का है. यहां एक शख्स के घर के दरवाजे के पास अचानक प्याज से भरे कई पैकेट्स का ढेर जमा हो गया. इस घर में रहने वाले शख्स को पता भी नहीं चला कि कब उसके दरवाजे पर एक हजार किलो प्याज आ गया.
अंग्रेजी अखबार डेली मेल की रिपोर्ट के मुताबिक, प्याज का ये ढेर झाओ नाम की एक महिला ने भिजवाया, जो उस घर में रहने वाले शख्स की पूर्व प्रेमिका थी. रिपोर्ट के मुताबिक दोनों के बीच करीब एक साल तक रिश्ता रहा, लेकिन हाल ही में जब झाओ को पता चला कि उनका प्रेमी उन्हें धोखा दे रहा है, तो उन्होंने रिश्ते को खत्म कर दिया.
रिपोर्ट्स के मुताबिक रिश्ता खत्म होने के बाद महिला काफी दुखी थी और रोती रही. इसका ही बदला लेने के लिए महिला ने अपने पूर्व प्रेमी के घर का दरवाजा प्याज से भर दिया. उन्होंने एक नोट भी भेजा, जिसमें लिखा था- “मैं लगातार 3 दिन तक रोई, अब तुम्हारी बारी है रोने की.”

No comments