Breaking News

पत्नी का टिकटॉक वीडियो हुआ वायरल, फौजी ने युवक की जमकर पिटाई की, हालत गंभीर

युवक की लोहे के पाइप से की पिटाई (Photo Aajtak)
  • पत्नी का टिकटॉक वीडियो हुआ वायरल
  • फौजी ने युवक को लोहे के पाइप से पीटा
टिकटॉक वीडियो इन दिनों युवाओं के बीच में काफी लोकप्रिय है. लेकिन कई बार युवा टिकटॉक वीडियो बनाने के चक्कर में सीमा लांघ जाते हैं. ऐसा ही एक मामला बिहार के मोतिहारी से आया है. जहां पर एक युवक ने दूसरे गांव के युवक और एक सैनिक की पत्नी के साथ टिकटॉक वीडिया बना दिया. वीडियो वायरल होते ही सैनिक भड़क गया और उसने लड़के की जमकर पिटाई कर दी. लड़के की हालत गंभीर है और वो अस्पताल में भर्ती है.
यह ममला मोतिहारी जिले के रामगढ़वा थाना क्षेत्र के तिलकहनी गांव का है. इस गांव के रहने वाले विक्की कुमार को उनके ही गांव के एक व्यक्ति ने शक के आधार पर लोहे के पाइप से बेरहमी से इस कदर पीटा कि वो जिंदगी और मौत के बीच झूल रहा है. बीच बचाव करने आए युवक के परिजनों को भी सैनिक ने बुरी तरह से .
टिकटॉक वीडियो पर मचा बवाल
घायल अवस्था में लड़के को मोतिहारी के एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है. डॉक्टरों का कहना है कि युवक की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है, 72 घंटे बाद ही कुछ कहा जा सकता है. वहीं इस मामले पर ग्रामीणों का कहना है कि एक के चलते ही ये सारा विवाद हुआ. वहीं विक्की के चाचा ने कहा कि भतीजे के साथ- साथ पूरे परिवार के लोगों के साथ मारपीट की गई. इस संबंध में छतौनी थाना में शिकायत दर्ज कराई गई है.
पुलिस ने दर्ज कराई शिकायत
मोतिहारी एसपी नवीन चंद्र झा ने कहा कि इस घटना की जानकारी उन्हें मिली है और जल्द से जल्द आरोपी सैनिक को गिरफ्तार करने का निर्देश भी संबंधित थाने को दिया गया है. साथ ही उसे स्पीडी ट्रायल के जरिए कठोर से कठोर सजा दिलाई जाएगी.

No comments