Breaking News

जमीनी विवाद में ग्राम प्रधान की हत्या, संदिग्ध परिस्थितियों में आरोपित की भी मौत-इलाके में दहशत

अयोध्या, जेएनएन।  लॉकडाउन में भी आपराधिक घटनाएं कम होती नजर नहीं आ रही हैं। उत्तर प्रदेश के अयोध्या में सोमवार को जमीनी विवाद सुलझाने के बाद ग्राम प्रधान को अपनी जान गवानी पड़ी। आरोपित ने गोली मारकर उन्हें गांव के ही शातिर अपराधी ने गोली मारकर ग्राम प्रधान को मौत के घाट उतार दिया। वहीं, संदिग्ध परिस्थितियों में शातिर अपराधी की भी मौत हो गई। घटना से इलाके में दहशत बनी हुई है। मौके पर भारी फोर्स तैनात है। पुलिस मामले की छानबीन में लगी है। वहीं, ग्राम प्रधान की हत्या की खबर मिलते ही सांसद लल्लू सिंह व भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव सिंह घटनास्थल पर पहुंचे। ग्राम प्रधान सांसद लल्लू सिंह के करीबी बताए जा रहे हैं। 
ये है पूरा मामला
मामला ग्राम सभा पलिया प्रताप साह पूरे नथुनिया मोड़ का है। यहां के निवासी सोमई कोरी, रमई कोरी व स्वामीनाथ पाल के बीच जमीन का विवाद था, जिसको लेकर सोमवार सुबह 10 बजे के करीब ग्राम प्रधान जयप्रकाश सिंह मौके पर गए थे। वहां से लौटने के बाद धर्मगंज बाजार स्थित अपनी बिल्डिंग मटेरियल की दुकान पर बैठे थे। इसी बीच गांव का ही शातिर अपराधी राम पदारथ उर्फ नान्ह यादव आ गया। इसी दौरान तमंचे से उनके ऊपर फायर कर दिया। जिससे जयप्रकाश सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए,  जिन्हें ग्रामीणों और पुलिस के सहयोग से जिला अस्पताल भेजा गया। यहां उनकी मौत हो गई। वहीं, संदिग्ध परिस्थितियों में राम पदारथ की भी मौके पर गोली लगने से मौत हो गई। 
 नाध्यक्ष इनायतनगर अशोक सिंह, क्षेत्राधिकारी जयप्रकाश सिंह, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, डीआईजी, डीएम मौके पर पहुंचे और घटना की छानबीन की। गांव में किसी अप्रिय वारदात को रोकने के लिए कई थानों की पुलिस बुला ली गई। इसी दौरान एक ट्रक पीएससी भी मौके पर बुला ली गई। गांव में शांति व्यवस्था बहाल है।
क्या कहते हैं थानाध्यक्ष ? 
थानाध्यक्ष इनायतनगर अशोक कुमार सिंह ने बताया कि पंचायत को लेकर दोनों लोगों का वाद-विवाद हुआ था। राम पदारथ अपराधिक प्रवृत्ति का व्यक्ति था जिसके खिलाफ मुकदमें पंजीकृत है। राम पदारथ की मौत कैसे हुई इसकी अभी जांच की जा रही है।

No comments