जब शराब की वजह से हुआ था यह युद्ध, मारे गए थे हजारो की संख्या में सैनिक
अक्सर युद्ध के अंदर कई लोगो को अपनी जान गवानी पड़ती है। और सभी को बहुत हानि और नुकसान पहुँचता है। लेकिन आज हम आपको एक ऐसे युद्ध के बारे में बताने जा रहे है जिसके बारे में जानकर आप हैरान रह जायेंगे। आज से करीब 231 साल पहले एक युद्ध बेहद ही अजीबोगरीब वजहों से लड़ा गया था, जिसमें एक ही तरफ के 10 हजार के करीब सैनिक मारे गए थे। वैसे इसे युद्ध ना कहें तो बेहतर होगा, क्योंकि इसमें दूसरी तरफ से लड़ने वाली सेना तो थी ही नहीं। एक गलती की वजह से एक ही तरफ के सैनिक आपस में भिड़ गए थे और एक दूसरे को ही मार बैठे थे।
इस युद्ध को 'बैटल ऑफ कैरनसीब्स' के नाम से जाना जाता है। वैसे तो लोग इसे दुनिया का सबसे हास्यास्पद युद्ध भी कहते हैं। बात 1788 की है, जब करीब एक लाख ऑस्ट्रियाई सैनिक कैरनसीब्स शहर पर कब्जा करने के लिए निकले थे। उस समय ऑस्ट्रिया और तुर्की के बीच युद्ध भी चल रहा था।
21 सितंबर की रात उन्होंने टिमिस नदी के पास पहुंचकर कैरनसीब्स को चारों तरफ से घेर लिया। उन्हें नदी के आसपास तुर्की सेना तो नहीं दिखी, लेकिन नदी के उस पार उन्हें रोमानी लोगों का एक शिविर जरूर दिखाई दिया। जब ऑस्ट्रियाई घुड़सवार वहां पहुंचे तो रोमानी लोगों ने उन्हें शराब पीने का न्योता दिया।
No comments