एक साल के अंदर प्रेम विवाह का ऐसा दुखद अंत कि सबकी आंखें हुई नम

उन्नाव. कोविड-19 लॉक डाउन के दौरान किसी बात को लेकर पति पत्नी के बीच हुए झगड़े का भयानक परिणाम सामने आया। जिसमें दोनों ने गेहूं में डालने वाली दवाई खा ली। लोगों को जानकारी होने पर आनन फानन स्थानीय सामुदायिक केंद्र में भर्ती कराया। जहां दोनों की गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। उपचार के दौरान पत्नी की मौत हो, जबकि पति बच गया। लेकिन पत्नी के गम में पति ने भी आज सुबह फांसी के फंदे पर लटक कर अपनी जान दी। घटना के बाद घर में कोहराम मच गया। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल था। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेने की प्रक्रिया कर रही है।
अजगैन थाना क्षेत्र की घटना
घटना अजगैन थाना क्षेत्र के गांव इछोली मजरा बाबू खेड़ा में पति पत्नी ने झगड़े के बाद गेहूं में डालने वाली दवा सल्फास दोनों ने खा लिया। दोपहर लगभग 2:00 बजे के आसपास हुई घटना की सूचना मिलते ही लोगों ने स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रिफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में रोहित की पत्नी किरण की मौत हो गई। जबकि रोहित उपचार के दौरान बच गया।
अजगैन थाना पुलिस के अनुसार
थाना अजगैन पुलिस के अनुसार थाना क्षेत्रांतर्गत ग्राम बाबूखेड़ा इछोली में रोहित (23) पुत्र लक्ष्मीनरायण ने फांसी लगाकर आत्म हत्या कर ली। रोहित ने ग्राम रमुआपुर थाना पुरवा निवासिनी किरन के साथ 24 जुलाई 2019 को प्रेम विवाह किया था । किसी बात को लेकर विवाद होने के बाद विगत 10 मई को पति-पत्नी ने एक साथ जहर खाकर आत्महत्या का प्रयास किया था। जिसमें दौराने इलाज रोहित ठीक हो गया। पत्नी किरन की मृत्यु हो गयी थी। पत्नी की मृत्यु से आहत होकर रोहित ने फांसी लगाकर आत्म हत्या कर ली।अजगैन पुलिस द्वारा दोनो शवों को कब्जे में लेकर पंचायतनामा भर पीएम हेतु भेजा गया है । अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
No comments