Breaking News

कुरुक्षेत्र: डीएफएससी इंस्पेक्टर की आत्महत्या मामले का अब वीडियो वायरल

कुरुक्षेत्र में कार्यरत डीएफएससी इंस्पेक्टर आशीष दांगी के आत्महत्या मामले में नया मोड आ गया है। पत्नी ने कई लोगों पर उनके पति को आत्महत्या करने के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया है। अब एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
कुरुक्षेत्र। डीएफएससी के इंस्पेक्टर आशीष दांगी के आत्महत्या मामले में नया मोड़ आ गया है। खुदकुशी मामले में इंस्पेक्टर आशीष दांगी का अब वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में आशीष दांगी ने उच्चाधिकारियोंं पर मानसिक प्रताड़ना के आरोप लगाए है। मृतक फूड सप्लाई इंस्पेक्टर रोहतक के मदीना गांव का रहने वाला था। 30 वर्षीय आशीष दांगी के पास कुरुक्षेत्र में पीआर सेंटर का कार्यभार था वहीं खरीद केंद्र का कार्यभार भी दस दिन पहले ही मिला था। आशीष के साथ उनकी पत्नी और तीन साल का बेटा है।
आशीष करीब 15 दिन पहले ही पत्नी और बेटे को मायके छोड़कर आया था। मृतक आशीष की पत्नी ने पुलिस को बताया कि उनके साथ रोजाना फोन पर बातचीत होती रहती थी। बातचीत में आशीष ने बताया था कि वह मानसिक रुप से परेशान हो रहा है। विभागीय अधिकारी उसे गबन के मामले झूठा फंसाकर निकलवा देंगे। इसी से परेशान होकर आशीष ने यह कदम उठाया। मृतक की पत्नी ने इस संदर्भ में पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। इस मामले में सिटी थाना प्रभारी जसपाल सिंह ने बताया कि मृतक की पत्नी की शिकायत पर आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज किया गया है। एफएसएल से जांच करवाई जाएगी उसके बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। मामले में जो भी दोषी होगा उसे बख्शा नही जाएगा।
वीडियो में उच्चाधिकारियों पर लगाए गंभीर आरोप
डीएएफसी के इंस्पेक्टर आशीष दांगी ने मरने से पहले एक वीडियो में बयान दिया। वीडियो में कहा कि मेरी मौत के जिम्मेदार विभाग में इंस्पेक्टर अंकुर जांगड़ा, अरविंद और डीएफएससी हैं। ये मंडी में पोस्टिंग के लिए पैसे मांग रहे थे। वह 50 हजार दे भी चुका है। फिर भी उसे तंग किया जा रहा था। बेटे के लिए कहा कि सॉरी बेटा मैं आपके सपने पूरे नहीं कर पाया। वहीं डीएफएससी नरेन्द्र सहरावत का कहना है आरोप गलत हैं। उनकी तरफ से कभी आशीष को तंग नहीं किया गया।

No comments