Breaking News

प्रेमिका की शादी तय होने के बाद प्रेमीयुगल ने लगाई फांसी, मौत

वृंदावन कोतवाली की पुलिस चौकी रमणरेती क्षेत्रके नगला रामताल में प्रेमिका की शादी आगरा में तय हो जाने के बाद गुरूवार को एक ही दुपट्टे से पंखे पर फंदा लगा प्रेमीयुगल ने अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली।

मथुरा। वृंदावन कोतवाली की पुलिस चौकी रमणरेती क्षेत्रके नगला रामताल में प्रेमिका की शादी आगरा में तय हो जाने के बाद गुरूवार को एक ही दुपट्टे से पंखे पर फंदा लगा प्रेमीयुगल ने अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। सूचना पर पहुंचे सीओ सदर रमेश कुमार तिवारी एवं कोतवाली प्रभारी एवं चौकी प्रभारी रमणरेती ने शवों को नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

सीओ सदर रमेश कुमार तिवारी ने गुरूवार दोपहर बताया कि वृंदावन के नगला रामताल में रहने वाली 19 वर्षीय तमन्ना की शादी आगरा में तय करके उसके पिता यहां आए थे।

21 वर्षीय मंजीत जो कि होडल हरियाणा निवासी है वह अपने नाना के यहां पिछले चार साल से रहकर बिजली मिस्त्री का काम करता था। तमन्ना और मंजीत का प्रेमप्रसंग पिछले चार साल से लगातार जारी था, शादी तय हो जाने के बाद गुरूवार को प्रेमिका ने अपने प्रेमी संग एक ही दुपट्टे से पंखे पर लटकर फांसी लगा ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को नीचे उनके माता-पिता के सामने उतारते हुए पूछताछ की। दोनों शवों को पोस्टमार्टम गृह भेजा गया है

No comments