Breaking News

पत्नी ने नाबालिग देवर को प्रेमी बना करा दी पति की हत्या


पत्नी ने नाबालिग देवर को प्रेमी बना करा दी पति की हत्या
Sawai madhopur. A woman accused of killing her husband (in yellow lugri) and a constable standing nearby.
सवाईमाधोपुर. गंगापुरसिटी में दो दिन पहले गंगाजी की कोठी के समीप हार स्थित कुएं में युवक के शव मिलने का मामला सामान्य घटना नहीं थी। पुलिस ने गहनता से प्रकरण की जांच की तो परतें खुलती गई और मामला हत्या का निकला। पत्नी ने ही प्रेम सम्बन्ध में बाधक बन रहे पति की अपने देवर के साथ मिल कर उसकी हत्या कराई थी। कोतवाली थाना पुलिस ने दो दिन में ही ब्लाइंड मर्डर का खुलासा कर मृतक की पत्नी सूरज बाई को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि विधि से संघर्षरत 14 वर्षीय बाल अपचारी देवर को निरुद्ध किया है।
शराब पिला कर दिया कुएं में धक्का
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हिमांशु शर्मा ने बताया कि 13 मई को शाम करीब गंगाजी की कोठी क्षेत्र में कुएं में एक व्यक्ति का शव मिलने की सूचना मिली थी। इस पर वे स्वयं सहित उपाधीक्षक किशोरीलाल, कोतवाली थाना प्रभारी, दिग्विजय सिंह, थाना प्रभारी उदेई मोड जगदीश, सदर थाना प्रभारी भरतसिंह मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों की मदद से शव को कुएं से बाहर निकलवाया। मृतक की शिनाख्त करौली जिले के उगाल बस्ती महौली निवासी विजय सिंह पुत्र बाबूलाल माली के रूप में हुई। विजय सिंह गत 5-6 साल से गंगाजी की कोठी के समीप एक गौशाला में काम करता था। वह पत्नी व बच्चों सहित रहता था। उसकी पत्नी का काकी ससुर के लड़के के साथ कुछ समय से अवैध सम्बन्ध चल रहा था। पति को पत्नी के अवैध सम्बन्धों के बारे में पता चला तो उसके द्वारा पत्नी से मारपीट भी की गई। इससे परेशान होकर पत्नी ने प्रेमी देवर ने विजय सिंह की हत्या की साजिश रची।
यूं दिया वारदात को अंजाम
रची साजिश के तहत 11 मई को गंगाजी की कोठी के जंगल में बाल अपचारी ने विजय सिंह को अत्यधिक शराब पिलाई और उसे कुएं में धक्का दे दिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने एफएसएल व मोओबी टीम के माध्यम से साक्ष्य भी संकलित किए। पुलिस के अनुसार दोनों ने अपराध को स्वीकार कर लिया है।
यह शामिल थे टीम में
एएसपी शर्मा ने बताया कि पुलिस उपाधीक्षक किशोरीलाल के सुपरवीजन में मामले की जांच के लिए विशेष टीम का गठन किया गया। टीम को कोतवाली थाना प्रभारी दिग्विजयसिंह, सदर थाना प्रभारी भरतसिंह, उदेई मोड थाना प्रभारी जगदीश भारद्वाज, हैड कांस्टेबल पुष्पेन्द्रसिंह, कांस्टेबल कैलाशचंद, ऋषिकेष मीना व राकेश शर्मा शामिल थे।

No comments