Crime : पति कर रहा था जासूसी, कैमरे से खींच ली अपनी डॉक्टर बीवी की आपत्तिजनक तस्वीरें और…
Crime News : महाराष्ट्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक 35 साल की महिला डॉक्टर को उसका पति और ससुरालवाले प्रताड़ित कर रहे थे। महिला ने पुलिस के पास शिकायत कर आरोप लगाया कि उसके पति ने उसकी आपत्तिजनक तस्वीरें खींच ली थीं और उसको ब्लैकमेल कर रहा था। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
मुंबई से सामने आया केस
ये मामला महाराष्ट्र के मुंबई शहर से 29 मई को सामने आया था। बेंगलुरू की रहने वाली 35 साल की डॉक्टर ने पुलिस को पति और ससुराल वालों के खिलाफ तहरीर दी। उसने आरोप लगाया कि उसकी शादी 2013 में रित्विक हेगड़े नाम के युवक से हुई थी। मुंबई के वर्ली इलाके में वो पति के साथ रह रही थी लेकिन वो उसको कुछ समय से दहेज के लिए परेशान कर रहा था।
तस्वीरें खींचकर करने लगा ब्लैकमेल
पीड़िता ने बताया कि उसके पति ने कुछ समय पहले बेडरूम में उसकी आपत्तिजनक तस्वीरें खींच ली थीं। इसके बाद से ही वो उसको ब्लैकमेल कर रहा था। इसमें ससुरालवाले भी उसका साथ दे रहे थे।इस मामले में पुलिस ने महिला की शिकायत पर रित्विक, उनकी मां सुचारिता और बहन तनूश्री के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

No comments