लॉकडाउन में ड्यूटी कर रहे पुलिसकर्मी ने खुद को मारी गोली
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में लॉकडाउन के दौरान ड्यूटी पर तैनात एक पुलिस जवान ने खुद को गोली मार ली। घटना भोपाल के रातीबड़ थाना इलाके की है। पुलिस के गश्ती वाहन में तैनात 40 वर्षीय एक कॉन्स्टेबल ने अपनी सर्विस पिस्टल से गोली दागकर स्वयं को गंभीर रुप से घायल कर लिया। गोली जवान के कंधे पर लगी है। उन्हें शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Police jawan, posted in Ratibad Police Station, Bhopal, shot himself
मंगलवार दोपहर तीन बजे रातीबड़ थाने में पदस्थ एक कॉन्स्टेबल चेतनसिंह ठाकुर ने सर्विस पिस्टल से स्वयं पर गोली दाग ली। कॉन्स्टेबल चेतन सिंह ठाकुर की नीलबड़ चौराहे पर ड्यूटी लगी थी। यहां ड्यूटी के दौरान अचानक उसने सरकारी पिस्टल से पहले हवा में एक फायर किया, फिर एक गोली उसने अपने कंधे में मारी। वह जमीन पर गिर गया। गोली चलने से बाकी पुलिस वाले सकते में आ गए।
घटना की सूचना कंट्रोल रूम को दी गई। वहीं उसके साथ उसे तुरंत स्थानीय अस्पताल में लेकर गए। चेतन पुलिस लाइन में रहता है। वह यहां रातीबड़ थाने में काफी समय से पदस्थ है। शुरुआती जांच में खुद को गोली मारने की वजह कॉन्स्टेबल का तनाव में होना बताया गया। बताया जा रहा है कि चेतन लॉकडाउन और कर्फ्यू के दौरान ड्यूटी के बोझ से परेशान था। गर्मी में लगातार ड्यूटी और शिफ्ट से ज्यादा काम करने के कारण वो परेशान था।
घटना की जानकारी मिलने पर एसपी हेडक्वार्टर धर्मवीर सिंह यादव और एएसपी रजत सकलेचा मौके पर पहुंचे और कॉन्स्टेबल का हाल लेने पहुंचे।फिलहाल कोई पुलिस अधिकारी घटना को लेकर जानकारी नहीं दे रहे हैं। भोपाल के पुलिस महानिरीक्षक (IG) उपेंद्र जैन ने कहा कि भोपाल के रातीबड़ पुलिस स्टेशन में तैनात एक पुलिस जवान ने आज खुद को अपने कंधे में गोली मार ली। वह मानसिक तनाव में था। उसका ऑपरेशन हुआ और खतरे से बाहर है। उनकी स्थिति में सुधार होने पर हम उनसे बात करेंगे।
No comments