Breaking News

केरल के इस मंदिर में पुरुषों से करवाई जाती है महिला बनने की अजीबोगरीब परंपरा

हमारे देश में वैसे तो कई अनोखी जगह हैं जिनके बारे में जानकर हम चौंक जाते हैं। इनमें से हम आपको एक मंदिर के बारे में बताने जा रहे हैं जो बहुत ही अनोखा है। जी हां यहां पर पुरुषों के आने की मनाही है। अगर उनको आना हो तो पहले उनको महिला का रूप धरना होता है, उनकी तरह मेकअप करना होता है, इसके बाद ही वो इस मंदिर में घुस सकते हैं।

केरल में है ये मंदिर

जिस मंदिर की हम बात कर रहे हैं वो केरल राज्य में है। यहां के श्रीदेवी मंदिर में यह परंपरा निभाई जाती है। यहां पुरुषों को अगर जाना है तो पहले महिलाओं की तरह साड़ी पहननी होती है और मेकअप करना होता है। इसके बाद उनको यहां आने दिया जाता है।


आखिर क्यों ऐसा करते हैं वो लोग

इस परंपरा के पीछे चरवाहों से जुड़ी कहानी है। यहां के लोग मानते हैं कि यहां पर सालों पहले कुछ चरवाहों ने अपने आप प्रकट हुई एक मूर्ति को इस मंदिर में स्थापित कर दिया था। उन्होंने जब माता की मूर्ति की पूजा की तब उन्होंने महिलाओं के कपड़े पहने थे। इसी वजह से यहां पुरुषों के लिए यही नियम बन गया।

No comments