Breaking News

दो दिन से लापता युवक का शव अमरूद के बाग में पेड़ पर लटके मिलने से सनसनी मच गई


लापता युवक का पेड़ पर लटकता मिला शव
दो दिन से लापता युवक का शव अमरूद के बाग में पेड़ पर लटके मिलने से सनसनी मच गई।
सूचना पर पहुँची पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस युवक की मौत की जांच में जुटी है। पोस्टमार्टम में हैगिंग निकला।घटना अलापुर थाना क्षेत्र के गांव हुरियाई की है। गांव निवासी वीरेंद्र 30 वर्ष पुत्र रामपाल दो दिन पूर्व खेत पर काम करने की बात कहकर घर से निकला था।
लेकिन देर शाम तक घर वापस नहीं लौटा। परिजनों द्वारा काफी तलाश करने के बाद भी युवक का कोई सुराग नहीं लग सका।शुक्रवार की सुबह जब परिजन गांव के पूर्व प्रधान जवाहर लाल के अमरूद के बाग में गए तो वहां मृतक के भाई ने पेड़ पर एक युवक का शव लटका देखा।
पास जाने पर उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। पेड़ पर भाई का शव लटके देख वह रोने बिलखने लगा। घटना की जानकारी गांव में फैलते ही घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। परिजनों ने बताया कि वीरेंद्र की शादी करीब 17 साल पूर्व हुई थी। उसके कोई संतान नहीं थी।
युवक की मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट हो सकेगा। परिजनों की तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई कर जांच की जाएगी।केजी शर्मा, अलापुर इंस्पेक्टर

No comments