Breaking News

घर का ताला तोड़कर लाखों की लूट, जांच में जुटी पुलिस

नवादा/पंकज कुमार सिन्हा: जिले के नगर थाना इलाके से बड़ी खबर है। जहां अपराधियों ने लाखों की लूट की वारदात को अंजाम दिया है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर जांच कर रही है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि गोंदापुर के शांति नगर मोहल्ले चोरों ने शनिवार की देर रात घर के मेन गेट का ताला तोड़ कर घर में रखे लाखों के ज़ेवरात व एक लाख नगद और घर में रखे 5 गैस सैलेंडर भी ले कर चंपत हो गए।
वहीं पीड़ित परिजनों ने रविवार को जानकारी मिलने पर चोरी की घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर पूरे घर का निरीक्षण किया। पीड़ित ने बताया कि घर के मेन गेट का ताला तोड़ कर देर रात चोर एक लाख नगद समेत सोने के आभूषण ले गए।
  • जिसकी क़ीमत भी लगभग एक लाख होगी। वहीं, घर मे रखे पांच गैस सिलेंडरों को भी चोर अपने साथ ले गए। परिजनों ने बताया कि हमलोग घर के दूसरे मंज़िल पर सोए थे। वहीं सुबह होने पर जब नीचे आये तो देखा कि घर के तीन कमरों के ताले टूटे थे और घर में रखा सारा सामान बिखरा पड़ा 

No comments