अगर आप भी करते है एलोवेरा का इस्तेमाल तो ये खबर आपके लिए
यह बात बिल्कुल सच है की जो चीज़ हमको बहुत ज्यादा फायदा पहुंचाती है कहीं ना कहीं उसके नुकसान भी बहुत होते हैं पर हम उसकी अच्छाइयों में इतना खी जाते हैं की हम यह नही देख पाते हैं की यह हमारे लिए बड़ी परेशानी भी खड़ी कर सकता है । आज हम आपको ऐलोवीरा से जुड़ी कुछ ऐसी सच्चाई के बारे में बताने जा रहे हैं जो की आपके जीवन के बचाव के लिए बहुत ही ज्यादा जरूरी है ।
एलोवेरा को तोड़ने पर उसमें से पीले रंग का पदार्थ यानि एलो-लेटेक्स नामक तत्व निकलता है, जो असल में बीमारियों का कारण बनता है। यहां तक कि कैंसर जैसी घातक बीमारी भी इसी के कारण होती हैं। दरअसल, इस एलोवेरा से निकालने वाले इस पीले रंग का लेटेक्स टॉक्सिक होता है, जो आगे चलकर कैंसर जैसी बीमारियों का कारण बनता है। एक्सपर्ट के अनुसार, अगर आप जूस, चटनी, जैम, मुरब्बा या सब्जी में एलोवेरा के लेटेक्स का इस्तेमाल करते हैं तो बॉडी में कैंसर के कारक पैदा होने लगते हैं। साथ ही इससे एक्जिमा, रेशैज व अन्य स्किन प्रॉब्लम्स हो सकती है।
गर्भवती महिलाओं के लिए एलोवेरा जूस काफी खतरनाक होता है। इसके सेवन से गर्भ में पल रहे बच्चे को नुकसान पहुंचता है। इसके अलावा जो महिलाएं स्तनपान करवाती हैं उन्हें भी एलोवेरा जूस का सेवन नहीं करना चाहिए।
एलो लेटेक्स बर्थ डिफेक्ट्स का भी कारण बनता है। वैसे भी शिशु को एलोवेरा से ही होने वाले फायदों के बारे में अब तक कोई जानकारी या रिसर्च का पता नहीं चला है इसलिए ब्रेस्टफीडिंग के दौरान एलोवेरा का इस्तेमाल करने से बचना ही बेहतर होगा ।
अगर ऐलोवेरा का जरूरत से अधिक मात्रा में या गलत तरीके से सेवन किया जाए तो बॉडी में पोटैशियम की कमी हो जाती है। ऐसा होने से दिल की धड़कन अनियमित हो सकती हैं और कमजोरी महसूस हो सकती है। एलोवेरा जूस का अधिक सेवन करने से शरीर में पोटेशियम की मात्रा जब घट जाती है तो इससे दिल की धड़कन अनियमित हो जाती है और हार्ट अटैक आने का खतरा बन जाता है।
No comments