किडनी स्टोन के बारे में जानकारी जानिए कैसे होता है
कभी कभी ध्यान ना दिए जाने पर एक छोटी सी बीमारी भी बड़ी बीमारी के रूप में बन जाती है| इन्ही बीमारियों में से एक है किडनी स्टोन| किडनी स्टोन की समस्या आजकल आम समस्याओं में से एक है तो जानते हैं किडनी स्टोन के बारे में|
आपको बता दें की जब हमारी किडनी में कुछ साल्ट जमा होकर एक छोटा ठोस खंड बना लेता है तो उसे किंदी स्टोन कहते हैं| किडनी स्टोन या फिर किसी भी प्रकार का स्टोन पहला छोटा है और फिर अगर अधिक दिनों तक इसकी पहचान ना हो पाए या इसका इलाज ना कराया जाये तो यह बड़ा भी हो सकता है|
किडनी स्टोन का मुख्य कारण अधिकतर किडनी में कुछ खास तरह के साल्ट का जमा हो जाना होता है| यह खंड धीरे धीरे बढ़ता जाता है और इसके चारों ओर साल्ट जमा होता जाता है| डॉक्टरों के मुताबिक पुरुषों को महिलाओं की तुलना में पथरी होने का खतरा अधिक होता है|
पथरी होने कई कारण हो सकते हैं जैसे की यह जेनेटिक भी हो सकता है और इसके कारणों में हाइपरटेंशन, मोटापा, मधुमेह और आंतों से जुड़ी कोई अन्य समस्या शामिल हो सकती है|
No comments