Breaking News

शाहरुख के पिता करते है ड्रग तस्कर का व्यापार, शाहरुख बोला- मैं हिंदुओ को ...

दरअसल, 24 फरवरी को जवान पर फायरिंग करने के बाद वह वहां से भाग गया था। इसके बाद वह कनॉट प्लेस की पार्किंग में खड़ी कार में कई घंटे सोता रहा। जब उसे विश्वास हो गया कि पुलिस अब दंगों में पूरी तरह फंस चुकी होगी तो वह पंजाब चला गया। वहीं, पुलिस ने कहा कि हिंसा के मामले में मंगलवार तक 436 मामले दर्ज किए गए, जिसमें 45 शस्त्र अधिनियम के तहत दर्ज हुए हैं। गिरफ्तार किए गए या हिरासत में लिए गए लोगों की संख्या 1,427 है।

Third party image reference
दिल्ली क्राइम ब्रांच के एडिश्नल पुलिस कमिश्नर डॉ. अजित कुमार सिंगला ने बताया, "जिस 7.65 बोर की पिस्तौल से शाहरुख ने घटना वाले दिन गोलियां बरसाईं, वह अवैध है। उसने यह पिस्तौल दो साल पहले अपनी फैक्ट्री में काम करने वाले एक मजदूर से ली थी, ताकि इलाके में उसे दिखाकर रौब दिखा सके। उसके पास उस दिन कुल 6 गोलियां थीं। 3 राउंड उसने मौके पर चला दिए थे। दो कारतूस जब्त हो चुके हैं, जबकि एक कारतूस के बारे में उसने पुलिस के बताया कि वह कहीं गिर गया। पिस्तौल बरामद नहीं हुई है। पिस्तौल मुंगेर (बिहार) में बनी है।" शाहरुख की उत्तर-पूर्वी दिल्ली में मोजे बनाने की फैक्ट्री है।

Third party image reference
दिल्ली से पंजाब फिर यूपी गया
एसीपी सिंगला ने बताया, "शाहरुख ने दिल्ली से सीधे पंजाब पहुंचा। यहां से वह पानीपत, कैराना, अमरोहा, बरेली में छिपते हुए शामली पहुंचा, जहां से उसे गिरफ्तार कर लिया गया। उसकी तलाश में पुलिस क्या-क्या कर रही है? इसकी सही और सटीक जानकारी उसे अखबारों और टीवी से मिल रही थी। इसलिए जैसे ही दिल्ली पुलिस अपराध शाखा की टीम बरेली पहुंची, वह वहां से भी भाग गया।" शाहरुख ने कहा मैं हिंदू भईयों को वहाँ से एक एक कर निकालने की कोशिश कर रहा था।

Third party image reference
शाहरुख टिकटॉक का शौकीन है
एसीपी सिंगला ने माना कि शाहरुख ने घटना वाले दिन इलाके में अपनी धमक जमाने के लिए पिस्तौल से हवा में गोलियां दागकर सनसनी फैला दी थी। उसका अभी तक कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं मिला है। उसके पिता के खिलाफ मादक पदार्थ तस्करी का केस दर्ज है। शाहरुख के खिलाफ पुलिस ने धारा 186/383 व आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। जरूरत पड़ने पर उसके खिलाफ अन्य धाराएं भी जोड़ी जा सकती हैं। शाहरुख को टिकटॉक का शौक है। उसने अपना एक म्यूजिक एलबम भी रिलीज हो चुका है।

No comments